फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State Tax Department's annual report: Tax collection of Rs 4029 crore...Major action by mobile squads and SIB

राज्य कर विभाग की सालाना रिपोर्ट : 4029 करोड़ की कर वसूली...सचल दलों और एसआईबी की बड़ी कार्रवाई

Mon, 01 Dec 2025 11:15 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 01 Dec 2025 11:15 PM IST
सार

राज्य कर विभाग की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में सचल दलों और एसआईबी ने संयुक्त रूप से 4029.73 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़कर वसूले, जिसमें वाहनों की जांच, ई-वे बिल अनियमितताएं और विशेष जांचें प्रमुख रहीं।

विज्ञापन
State Tax Department's annual report: Tax collection of Rs 4029 crore...Major action by mobile squads and SIB
इनकम टैक्स नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर विभाग की वर्ष 2024-25 के दौरान सचल दलों और विशेष अनुसंधान शाखा (एस आई बी) ने वर्ष 2024-25 में संयुक्त रूप से 4029.73 करोड़ की कर चोरी की रकम वसूली किया है। यह जानकारी राज्यकर विभाग की वार्षिक रिपोर्ट में दी गई है। प्रमुख सचिव एम. देवराज और आयुक्त डॉ. नितिन बंसल में सोमवार को यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें वाहनों की जांच, ई-वे बिल अनियमितताओं की पकड़ और कर चोरी से जुड़ी विशेष जांचें शामिल हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के सभी 20 जोनों में स्थापित 148 सचल दलों ने वर्ष 2024-25 में कुल 43,377 वाहनों की जांच की। इनमें पकड़े गए अनियमित/अधूरे दस्तावेज वाले माल का मूल्य 683.79 करोड़ रहा, जिस पर विभाग ने कर एवं पेनल्टी के माध्यम से बड़ी वसूली की। विशेष अनुसंधान शाखा (एसएआईबी) की जांचों में बड़े पैमाने पर कर चोरी उजागर हुई। वर्ष 2024-25 में एसएआईबी ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच कर कुल 2193.94 करोड़ का कर निकाला।

विज्ञापन

ई-वे बिल में धांधली पर 1152 करोड़ की वसूली

ई-वे बिल व्यवस्था में सामने आए घोटालों तथा फर्जी बिलिंग के मामलों में विभाग ने कार्रवाई करते हुए 1152 करोड़ का अवशेष कर और पेनल्टी मौके पर ही जमा कराया। रिपोर्ट में इसे इस वर्ष की प्रवर्तन उपलब्धियों में प्रमुख माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते पांच वर्षों में राज्य कर राजस्व संग्रह इस प्रकार बढ़ा

• 2020-21: 80,301.52 करोड़
• 2021-22: 98,107.04 करोड़

• 2022-23: 1,07,406.90 करोड़
• 2023-24: 1,10,345.96 करोड़

• 2024-25: 1,14,637.54 करोड़ (वृद्धि 3.89%)
वर्ष 2024-25 में केवल राज्य कर विभाग ने कुल कर राजस्व में 50.79% का योगदान दिया।

जीएसटी पंजीयन में यूपी देश में नंबर-1

• वर्ष 2024-25 में 3.14 लाख जीएसटी पंजीयन कराए गए।
• वर्ष 2025-26 के लिए 1.39 लाख नए पंजीयन का लक्ष्य।
 

वैट संग्रह की स्थिति

• पेट्रोल: 10108.09 करोड़
• डीजल: 17093.26 करोड़
• प्राकृतिक गैस: 4826.95 करोड़
• मानव उपभोग हेतु अल्कोहल: 62.32% वृद्धि, 23.86 करोड़
• कुल वैट संग्रह: 32,077.02 करोड़ (3.46% वृद्धि)

विभागवार कर योगदान (2024-25)

• राज्य कर विभाग: 1,14,637.54 करोड़ (50.79%)
• आबकारी: 52,574.52 करोड़
• स्टांप एवं पंजीकरण: 30,205.97 करोड़
• परिवहन: 11,499.01 करोड़
• ऊर्जा: 3038.22 करोड़
• भूमि-राजस्व: 413.84 करोड़
• कुल करेतर राजस्व: 13,354.45 करोड़

कुल योग: 2,25,723.55 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed