{"_id":"6896eb20d00cf3e2b3048365","slug":"state-minister-for-basic-education-said-3-45-crore-children-were-away-from-studies-during-the-sp-government-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेसिक शिक्षा मंत्री ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, कहा- जब से भाजपा आई... तब से पढ़ाई में जान आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेसिक शिक्षा मंत्री ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, कहा- जब से भाजपा आई... तब से पढ़ाई में जान आई
Sat, 09 Aug 2025 12:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:00 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यूपी में जबसे भाजपा की सरकार आई है तब से शिक्षा व्यवस्था में जान आई है। सपा सरकार में 3.45 करोड़ बच्चे पढ़ाई से दूर थे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तुष्टिकरण, भाई भतीजावाद, नकल माफिया और लापरवाहियों की शिकार थी। भाजपा सरकार ने पारदर्शिता, निवेश और सोच के साथ इसे बदलने का काम किया है।
विज्ञापन
संदीप सिंह ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि सपा सरकार में 3.45 करोड़ बच्चे स्कूल से दूर थे। जब से भाजपा सरकार आई तभी पढ़ाई में जान आई है। 2012 से 2017 के बीच अखिलेश सरकार में एक भी ऐसा मॉडल स्कूल नहीं बना, जिसे राज्य गौरव से दिखा सके। सपा ने सिर्फ शिक्षा ही नहीं, संस्कृति का भी अपमान किया। वहीं, भाजपा सरकार ने 2017 के बाद 11,500 करोड़ से अधिक की लागत से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा की "एबीसीडी" ने प्रदेश की हालत बिगाड़ दी... यूपी सरकार के मंत्री राजभर का अखिलेश पर पलटवार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सीएम युवा उद्यमी अभियान में चार महीने में 2 लाख आवेदन, युवाओं की पसंद बनी योजना, जानें- क्या है इसमें खास
संदीप सिंह ने कहा कि सपा सरकार के समय जहां बच्चों की संख्या घट रही थी, वहीं भाजपा सरकार ने इस प्रवृत्ति को रोका है। इस साल के स्कूल चलो अभियान में 27 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में हुआ है। हर जिले में दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बनाए जा रहे हैं। सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय शुरू हो चुके हैं। इनमें 18 हजार से अधिक श्रमिक व अनाथ बच्चों को मुफ्त आवासीय शिक्षा, भोजन, खेलकूद व कौशल विकास की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से शिक्षा के स्तर में जो सुधार आया है, उसका असर 2024 की रिपोर्ट और परख राष्ट्रीय सर्वे 2024 दोनों में देखा जा सकता है। बता दें कि सपा मुखिया ने शुक्रवार सुबह एक्स पर कहा था कि कमी कोष की नहीं, सोच की है। इसमें उन्होंने शिक्षक छात्र अनुपात, स्कूलों को बंद करने, पीडीए पाठशाला का भी मुद्दा उठाया था।