{"_id":"683a124ef406b0cd6e07b287","slug":"state-level-nodal-center-will-be-set-up-to-increase-mango-export-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1228730-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आम का निर्यात बढ़ाने के लिए बनेगा राज्य स्तरीय नोडल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आम का निर्यात बढ़ाने के लिए बनेगा राज्य स्तरीय नोडल सेंटर
विज्ञापन
लखनऊ। रहमानखेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के परिसर में शुक्रवार को एक्सपोर्टर-ग्रोअर्स बिजनेस मीट-2025 का आयोजन हुआ। इसमें मंडलायुक्त ने आम का निर्यात बढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर नोडल सेंटर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉर्ट-नेट पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण में मदद के लिए मंडी परिषद को वन स्टॉप सेंटर बनाने के लिए भी कहा।
निर्यातकों और आम उत्पादकों से संवाद कर अफसरों को निर्देश दिए गए कि वे पश्च-फसल और समुद्री मार्ग निर्यात तकनीकों से आम के निर्यात से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराएं। आईसीएआर-सीआईएसएच के निदेशक डॉ. टी दामोदरन ने बताया कि संस्थान तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता देगा। इससे लखनऊ की दशहरी और सियाना की चौसा आम की किस्मों को सिंगापुर, दुबई, यूके में भेजा जा सके।
लखनऊ और सियाना में निर्यात के आमों के लिए समर्पित क्लस्टर तैयार किए गए हैं। एपीडा की महाप्रबंधक विनीता सुधांशु ने आमों के निर्यात पर भूमिका बताई। सीडीओ अजय जैन ने बताया कि लखनऊ, अमरोहा और सहारनपुर के पैक हाउस चालू हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर ने दिया अवैध मंडी हटाने का निर्देश
मलिहाबाद। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को वातानुकूलित मंडी का औचक निरीक्षण किया तो व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। बताया कि वर्ष 2022 से अब तक इस मंडी में नीलामी से 67 दुकानें व्यापारियों को आंवटित की गईं, लेकिन मलिहाबाद चौराहे पर अस्थायी मंडी से वे कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने सख्ती दिखाई। उधर, अस्थायी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि साल में एक बार आम की स्थायी मंडी लगती है। हम साल भर इसी पर निर्भर रहते हैं। नवीन उपमंडी में 35 लाख तक की दुकान कैसे ले पाएंगे?