{"_id":"5bb1fc6e867a5501363be363","slug":"state-human-rights-commission-issued-notice-on-vivek-tiwari-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी हत्याकांड: राज्य मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी हत्याकांड: राज्य मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, सरकार से मांगा जवाब
Mon, 01 Oct 2018 04:22 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 01 Oct 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड पर घिरी सरकार के खिलाफ राज्य मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग ने मीडिया में छपी खबरों के आधार पर मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार की देश भर में निंदा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार दोपहर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन