फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State Health Systems Resource Centre established at PGI

Lucknow News: पीजीआई में राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र स्थापित

Mon, 30 Mar 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
State Health Systems Resource Centre established at PGI
पीजीआई।
लखनऊ। राज्य परिवर्तन आयोग ने प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाने के लिये पीजीआई में एक राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एसएचएसआरसी) स्थापित किया है। यह केंद्र प्रदेश में स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण, तकनीकी सहायता, गुणवत्ता सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नए समाधान और रणनीतियां विकसित करेगा। राज्य परिवर्तन आयोग ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह केंद्र स्वास्थ्य क्षेत्र में रणनीतिक सुधारों को सक्षम बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि यह केंद्र स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी, मूल्यांकन, स्वास्थ्य प्रणाली में अनुसंधान और नीतियां तैयार करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed