अखिलेश की गलती ने कांग्रेस को दिया एक मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस मामले को अभी तक सपा सरकार टालती रही है। अब उसे लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है।
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार व निजी चीनी मिल मालिकों पर आपस में नूरा कुश्ती करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश के निजी मिल मालिकों द्वारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर अगले पेराई सत्र में मिलें न चलाने की दी गई धमकी और सरकार द्वारा उनके खिलाफ सख्त रवैया न अपनाने से यह और भी साफ हो गया है।
गन्ना किसानों के प्रति उदासीन सरकार
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अभी तक पिछले वर्ष का गन्ना मूल्य किसानों को दिलाने में असमर्थ रही है।
इससे स्पष्ट होता है कि सरकार गन्ना किसानों के प्रति पूरी तरह उदासीन है।
यही कारण है कि एक तरफ जहां किसान प्रदेश में दैवीय आपदा से पीड़ित हैं, वहीं वे भविष्य में आने वाले संकट से आशंकित हैं।