{"_id":"5c806dcdbdec2214380c1ff0","slug":"state-government-will-donate-threefold-in-armed-forces-flag-day-fund","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में तीन गुना अंशदान देगी प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में तीन गुना अंशदान देगी प्रदेश सरकार
Thu, 07 Mar 2019 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में जमा होने वाली राशि का तीन गुना अंशदान प्रदेश सरकार देगी। पूर्व सैनिकों के पुनर्वास के लिए बैंक ऋण पर चार प्रतिशत ब्याज भी सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
सीएम ने यह घोषणा बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘अमर शहीद सम्मान कार्यक्रम’ में की। इस अवसर पर उन्होंने पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों के परिवारों समेत सेना, अर्ध सैन्यबल और पुलिस के कुल 96 शहीदों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वालों के परिवारों का सम्मान करना हम सबका साझा दायित्व है। इसलिए हमारी सरकार ने 1 अप्रैल 2017 या उसके बाद शहीद होने वाले सेना और अर्ध सैन्य बलों के जवानों के एक आश्रित को उसकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
शहीद के परिवारीजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी याद में स्मारकों का भी सरकार निर्माण करवा रही है। सीएम ने कहा कि एक अप्रैल 2017 से अभी तक सेना के 15 जवान शहीद हुए हैं। इनमें से 6 जवानों के आश्रितों को इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। शेष 9 आश्रित परिवारों में से तीन ने शासकीय सेवा में अनिच्छा जाहिर की है।
जबकि, तीन आश्रित परिवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। एक आश्रित अभी नाबालिग है और एक आश्रित पहले से सरकारी सेवा में हैं। वहीं एक अन्य शहीद की आश्रित को असाधारण पारिवारिक पेंशन स्वीकृत की गई है। सीएम ने कहा कि जिन आश्रित परिवारों के अभी आवेदन नहीं आए हैं, उनके आवेदन शीघ्र लिए जाने केडीएम को निर्देश दिए गए हैं।
इसी तरह से अर्ध सैन्य बलों के इस अवधि में 24 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें से 19 आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। बाकी 5 मामलों में दो आश्रित अभी नाबालिग हैं, जबकि एक शहीद के भाई ने नौकरी मांगी है। उसके लिए शासनादेश में शिथिलता करने की कार्यवाही चल रही है।
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के 61 जवानों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र इस कार्यक्रम में दिए जा रहे हैं। इनमें से 44 आरक्षी और 17 उप निरीक्षक हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहीद परिवारों के पुनर्वास, बच्चों की पढ़ाई और उनकी हरसंभव मदद को लेकर सरकार संवेदनशील है। पूर्व में विभिन्न मेडल व चक्र पाने वाले जवानों के लिए एकमुश्त सहायता राशि और वार्षिक धनराशि में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर वहन करेगी सरकार
सीएम ने कहा कि पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का पुनर्वास समुचित ढंग से हो सके, इसके लिए शासन ने उनके द्वारा तीन लाख रुपये तक ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज दर वहन करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के माध्यम से पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को ऋण अदायगी में आने वाली कठिनाइयों का भी निराकरण होगा। इसके अन्तर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 12 हजार रुपये तक अनुदान दिए जाने की व्यवस्था भी की गई है।
झंडा दिवस निधि में इकट्ठा होते हैं औसतन त्र1.75 करोड़
सीएम ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस केअवसर पर स्थापित निधि में प्रत्येक वर्ष औसतन 1.75 करोड़ रुपये धनराशि इकट्ठा होती है। यह राशि कम होने से सैनिक परिवारों का अपेक्षित कल्याण नहीं हो पाता है। इसलिए पहली बार यह निर्णय किया गया है कि एकत्रित की जाने वाली धनराशि की तीन गुना धनराशि सरकार अपने पास से निधि में मिलाएगी।
झंडा दिवस निधि में इकट्ठा होते हैं औसतन त्र1.75 करोड़
सीएम ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस केअवसर पर स्थापित निधि में प्रत्येक वर्ष औसतन 1.75 करोड़ रुपये धनराशि इकट्ठा होती है। यह राशि कम होने से सैनिक परिवारों का अपेक्षित कल्याण नहीं हो पाता है। इसलिए पहली बार यह निर्णय किया गया है कि एकत्रित की जाने वाली धनराशि की तीन गुना धनराशि सरकार अपने पास से निधि में मिलाएगी।
सैनिक विश्राम गृहों का कराया जा रहा निर्माण
उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण व सुविधाओं के लिए 5.5 करोड़ रुपये की राशि से चार जिलों-प्रयागराज, मेरठ, कौशाम्बी और मऊ जिलों में नवीन सैनिक कल्याण कार्यालय व विश्राम गृहों का निर्माण कराया जा रहा है। इतना ही नहीं 3.5 करोड़ रुपये से 9 जिलों में सैनिक विश्राम गृहों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। भविष्य में चरणबद्ध ढंग से प्रत्येक सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार कराए जाने की योजना है। सीएम ने कहा कि पुलवामा की आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों के साथ ही सेना, अर्ध सैन्य बल और उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के आश्रितों को भरपूर सम्मान देने के साथ शासकीय सेवा में समायोजन करके शासन की संवेदना उन तक पहुंचाने का यह प्रयास भर है।