फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state chief of shiv sena and Awadh Kesari reached victim's home in Balrampur

शिवसेना के प्रदेश प्रमुख पहुंचे पीड़िता के घर, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था फेल

Sun, 04 Oct 2020 06:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Oct 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
state chief of shiv sena and Awadh Kesari reached victim's home in Balrampur
पीड़ित परिवार से मिले शिवसेना प्रदेश प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
शिव सेना के प्रदेश प्रमुख ने दलबल के साथ रविवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिवारीजनों से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। देश में बढ़ते अपराध व दुष्कर्म की घटनाओं पर आक्रोश जताया। 48 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार की मांगें पूरी न होने पर महापंचायत व संघर्ष की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह रविवार को पीड़िता के गांव में पहुंचे। मामले में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। प्रदेश में अपराध व दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। सरकार अपराध रोकने के बजाए झूठे आश्वासन दे रही है। उन्होंने मांग किया कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को नौकरी दी जाए। मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाए। घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में यदि 48 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार की इन मांगों को पूरा न किया गया तो शिव सेना महापंचायत कर संघर्ष की रणनीति तय करेगी। पूरे प्रदेश में शिवसैनिक संघर्ष के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश सचिव सत्या पंडित, किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी, जिला प्रमुख श्रावस्ती सहदेव प्रसाद मिश्र, जिला प्रमुख बाराबंकी मनोज विद्रोही व जिला प्रमुख बहराइच ठाकुर मनोज सिंह सहित तमाम शिव सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed