{"_id":"67ddce91ca22960c300c177d","slug":"start-research-methodology-course-at-bbau-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1124944-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीबीएयू में अनुसंधान पद्धति कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीबीएयू में अनुसंधान पद्धति कोर्स शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रबंध अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित दस दिवसीय अनुसंधान पद्धति कोर्स शुक्रवार से शुरू हो गया। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की ओर से शुरू कोर्स का उददेश्य सामाजिक विज्ञान में शोधरत प्रतिभागियों की अनुसंधान क्षमता का विकास करना, उनके शोध कौशल को मजबूत करना है।
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा, सामाजिक विज्ञान अनुसंधान के तहत हम व्यक्ति व समाज को समझने और उन्हें बेहतर बनाने का काम करते हैं। लविवि के कुलपति प्रो. आलोक राय ने कहा, बेहतरीन शोध से समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इसी कारण राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर ही शोध को बढ़ावा दिया गया है।