फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stampede at overbridge near mumbai elphinstone railway station many injured, cm yogi tweeted

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन हादसे पर सीएम योगी ने किया ट्वीट

Fri, 29 Sep 2017 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
stampede at overbridge near mumbai elphinstone railway station many injured, cm yogi tweeted
सीएम आद‌ित्यनाथ

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन में आज हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया है, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की है। सीएम योगी शारदीय नवरात्र के अवसर पर पांच दिनों के लिए गोरखपुर के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आज सुबह 11 बजे मुंबई में परेल-एलफिंस्ट स्टेशन के पास बने ओवर ब्रिज पर ज्यादा भीड़ के चलते मची भगदड़ में करीब 22 लोग मारे गए हैं, जबकि 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने मृतकों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। 

बताया जा रहा है कि भगदड़ शॉर्ट सर्किट और पुल टूटने की अफवाहों के चलते मची। हालांकि, रेलवे के पब्लिक रिलेशन डायरेक्टर जनरल ए सक्सेना ने पुष्टि की है कि लोगों के फिसलने के चलते ये हादसा हुआ है। सेंट्रल और वेस्टर्न लाइन को जोड़ने वाले पुल पर सुबह 9 से 11 के बीच हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed