फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stalls for cheap onion and tomato in lucknow.

लखनऊ में प्रशासन ने सस्ते में बिकवाए प्याज-टमाटर, लोगों ने कहा- बड़ी राहत मिली

Wed, 15 Nov 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
stalls for cheap onion and tomato in lucknow.
- फोटो : amar ujala

आसमान छूती प्याज व टमाटर की कीमतों से परेशान शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए लगे स्टॉलों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। बाजार दर से कम मूल्य पर सामान पाकर लोग खुश भी हैं, वहीं कुछ लोगों ने घटिया प्याज-टमाटर बेचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मंडी समिति की तरफ से सप्रू मार्ग स्थित उद्यान भवन में लगाए गए बिक्री स्टॉल पर 40 रुपये किलो टमाटर और 30 रुपये किलो प्याज बिका। खरीदारी करने पहुंचीं प्रियंका तिवारी ने प्रशासन की इस पहल पर खुशी जताई। कहा कि इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


काउंटर पर मौजूद मंडी सहायक सूर्यभान यादव ने बताया कि शाम चार बजे तक काउंटर से 96 किलोग्राम प्याज और 45 किलोग्राम टमाटर बेचा जा चुका था। वहीं गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में लगे स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ गायब थी। काउंटर पर मौजूद इक्का-दुक्का ग्राहकों ने प्याज-टमाटर की गुणवत्ता को खराब बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक महिमा ने बताया कि बेचे जा रहे टमाटर और प्याज का आकार काफी छोटा है और उनकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। तीस रुपये की दर से ऐसा प्याज खरीदने से बेहतर बाजार में 10 रुपये ज्यादा देकर अच्छा प्याज लेना होगा। काउंटर पर मौजूद विपणन कर्मी राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि यहां पर शाम चार बजे तक 37 किलोग्राम टमाटर और 54 किलोग्राम प्याज ही बिका।

बिकते मिले कच्चे पक्के टमाटर

stalls for cheap onion and tomato in lucknow.

मंडी समिति और लखनऊ फ्रूट एंड वेजिटेबल  वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नवीन गल्ला मंडी में स्टॉल लगाया गया है। कारोबारियों का कहना था कि जो टमाटर बंगलूरू से आ रहा, उसमें से अव्वल टमाटर की छंटाई के बाद बचे टमाटर को ही सस्ती दर के काउंटर पर बेचा जा रहा।

शिकायत गंभीर, होगी जांच
इस पर प्रभारी मंडी समिति व एडीएम ट्रांसगोमती अनिल कुमार का कहना है गुणवत्ता की शिकायत गंभीर है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसका प्रबंध किया जाएगा कि लोगों को बेहतर गुणवत्ता का प्याज और टमाटर मिले। मंगलवार को छह स्थानों पर स्टॉल लगाए गए। यहां से 591 किलो प्याज और 301 किलो टमाटर की बिक्री सस्ती दर पर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed