{"_id":"670321b4a8393865ad04fc54","slug":"staging-of-the-story-of-premchand-and-maitreyi-pushpa-lucknow-news-c-13-1-lko1020-904753-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेमचंद और मैत्रेयी पुष्पा की कहानी का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेमचंद और मैत्रेयी पुष्पा की कहानी का मंचन
Mon, 07 Oct 2024 05:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
कथा रंग में मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में रविवार को दो दिवसीय रंगोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। कथा रंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग प्रस्तुति दी गईं।
पुनीता अवस्थी, डॉ. मालविका त्रिवेदी व अनमोल मिश्रा ने कथाकार मैत्रेयी पुष्पा की कहानी ललमनिया का वाचन किया। गुरु शिष्य परंपरा और शिक्षा पद्धति पर परिचर्चा प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किए।
वहीं कनिका अशोक, अनमोल मिश्र, नूतन वशिष्ठ व पुनीता अवस्थी ने उपन्यासकार प्रेमचंद की कहानी मंत्र का वाचन किया। पुनीता अवस्थी, संध्या रस्तोगी, निधि और शुभि दुबे ने रामायण की प्रस्तुति दी। राजेश राय, प्रकाश बाजपेई, रजनीकांत व अनुपमा शरद आदि की मौजूदगी रही। संवाद