{"_id":"6aa46c6cfc820df2de06c73e","slug":"staff-had-been-making-a-shopkeeper-run-from-pillar-to-post-for-a-year-regarding-property-tax-assessment-relief-was-finally-granted-at-the-sampoorna-samadhan-lucknow-news-c-13-lko1070-1915384-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक साल से गृहकर निर्धारण के लिए दुकानदार को दौड़ा रहे थे कर्मचारी, संपूर्ण समाधान में मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक साल से गृहकर निर्धारण के लिए दुकानदार को दौड़ा रहे थे कर्मचारी, संपूर्ण समाधान में मिली राहत
विज्ञापन
फरियादियों की शिकायतें सुनतीं महापौर।
लखनऊ। भवानीगंज वार्ड के टुड़ियागंज स्थित एक कॉम्प्लेक्स के दुकानदार निरंकार गुप्ता अपनी दुकान का कर निर्धारण कराने के लिए एक साल से नगर निगम के जोन-6 कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। उनका आरोप है कि टैक्स इंस्पेक्टर रोज नए बहाने बनाकर उन्हें दौड़ा रहे थे। पार्षद के कहने के बावजूद काम नहीं हुआ। परेशान होकर निरंकार शुक्रवार को पार्षद संतोष राय के साथ नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और महापौर को पूरी बात बताई। इसके बाद उनकी दुकान का कर निर्धारण कर दिया गया।
पार्षद संतोष राय और दुकानदार निरंकार ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी टुड़ियागंज स्थित कॉम्प्लेक्स को विवादित बता रहे थे। उनका कहना था कि इसी कॉम्प्लेक्स की अन्य दुकानों का नगर निगम कर निर्धारण कर चुका है। ऐसे में उनकी दुकान के लिए कॉम्प्लेक्स विवादित कैसे हो सकता है। जांच के नाम पर मामला लगातार टाला जाता रहा, लेकिन मौके पर कोई जांच भी नहीं की गई। समाधान दिवस में मामला उठने पर अफसर जवाब नहीं दे पाए और कर निर्धारण कर दिया गया।
ये भी आईं शिकायतें
- पार्क रोड निवासी 80 वर्षीय तैयब ने अपर नगर आयुक्त को आवेदन देकर सीलबंद बेसमेंट खोलने और गृहकर में छूट देने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी बिल्डिंग सात साल से खाली और जर्जर है। जलभराव की समस्या भी है। करीब आठ महीने पहले नगर निगम ने बेसमेंट सील कर दिया था। उनका कहना है कि गृहकर की राशि अधिक है, जिसे वह अदा नहीं कर सकते। सील खुलने पर वह बेसमेंट की मरम्मत कराकर उसे किराये पर देना चाहते हैं।
विज्ञापन
- रायबरेली रोड स्थित एकता नगर निवासी सोनम ने बताया कि सेंट वारिस पब्लिक स्कूल के पास आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से सुअर फार्म चलाया जा रहा है। इससे दुर्गंध और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिसका स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी नगर आयुक्त को पत्र भेजकर समस्या का समाधान करने के लिए कह चुके हैं।
- ठाकुरगंज निवासी इशरत जहां ने बताया कि इलाके में लगातार जलभराव रहता है और कई बार घरों के अंदर तक पानी भर जाता है। बिजली के तारों का मकड़जाल और टेढ़े खंभे दुर्घटना का खतरा बने हुए हैं।
सबसे अधिक गृहकर की शिकायतें
संपूर्ण समाधान दिवस में गृहकर समेत सफाई, सड़क निर्माण, सीवर और मार्ग प्रकाश से जुड़ी 149 शिकायतें आईं। इनमें करीब 50 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
गृहकर की 89, जल निकासी व सड़क निर्माण की 31, सीवर चोक की 22, मार्ग प्रकाश की तीन, उद्यान विभाग की दो और सफाई व अवैध डेयरी से जुड़ी एक-एक शिकायतें आईं।