फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Staff did not pick up vaccine boxes due to non-receipt of payment

Lucknow News: भुगतान न मिलने से कर्मचारियों ने नहीं उठाए वैक्सीन बॉक्स

Sun, 12 Oct 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Staff did not pick up vaccine boxes due to non-receipt of payment
लखनऊ। कई माह से भुगतान न मिलने से नाराज वैक्सीन वाहकों (एबीडी) ने शनिवार को आंगनबाड़ी और पीएचसी केंद्रों पर वैक्सीन बॉक्स पहुंचाने से इन्कार कर दिया। कर्मचारियों ने अलीगंज सीएचसी पहुंचकर भुगतान मांगा। सीएचसी प्रभारी ने बजट के अभाव में इससे इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके विरोध में कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पर सीएमओ समेत अन्य अफसर पहुंचे और भुगतान का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने दिवाली से पहले सारा भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन


अलीगंज सीएचसी के अधीन नौ केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाने का काम एबीडी के जरिये होता है। चार माह से अधिक समय से इन कर्मचारियों को भुगतान नहीं मिला है। इससे नाराज एबीडी ने शनिवार को वैक्सीन बॉक्स उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हंगामा करने की जानकारी पर सीएमओ डॉ. एनबी सिंह दोपहर बाद सीएचसी पहुंचे और भुगतान का आश्वासन दिया। इस पर दोपहर एक बजे के बाद केंद्रों पर वैक्सीन भेजी गई। उधर, तब तक कई बच्चे बिना वैक्सीन लगवाए लौट चुके थे। स्टाफ ने उन्हें दूसरे दिन बुलाया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed