फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sta meeting will be held on 7 august

Lucknow News: 7 को होगी राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक

Thu, 17 Jul 2025 06:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
sta meeting will be held on 7 august
लखनऊ। राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश की बैठक सात अगस्त को दोपहर दो बजे परिवहन आयुक्त कार्यालय सभागार में होगी। प्राधिकरण सचिव सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि बैठक में परमिटों के नवीनीकरण तथा हस्तान्तरण के लिए आए आवेदनपत्रों, नए परमिट के आवेदनपत्रों, परमिटों के निरस्तीकरण, निलंबन के मामलों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा मथुरा-भरतपुर व गोवर्धन-भरतपुर मार्ग पर लंबी अवधि के असंचालित परमिटों को निरस्त करने की कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में उप के विहार व उत्तराखंड के मध्य हुए पारस्परिक परिवहन समझौतों के तहत वलिया, बक्सर वाया बरेली बार्डर मार्ग पर चार एवं नगीना काशीपुर वाया धामपुर अफजलगढ मार्ग पर 14 स्थायी सवारी गाड़ी परमिट के आवेदनों को आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कोर्ट फीस के साथ बैठक से पूर्व कार्यालय में जमा कर दें। परिवहन आयुक्त कार्यालय के कक्ष संख्या-18 में आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed