{"_id":"5e180b1e8ebc3e87a511b0fe","slug":"ssp-vaibhav-krishna-viral-chat-and-obscene-videos-are-found-right-in-forensic-lab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी वैभव कृष्ण ने जिस वीडियो को फर्जी बताकर दर्ज कराई थी एफआईआर, उसे फॉरेंसिक लैब ने पाया सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी वैभव कृष्ण ने जिस वीडियो को फर्जी बताकर दर्ज कराई थी एफआईआर, उसे फॉरेंसिक लैब ने पाया सही
Fri, 10 Jan 2020 10:56 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने जिस वायरल चैट और अश्लील वीडियो को फर्जी और अपने खिलाफ साजिश बताया था, उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई थी। अहमदाबाद फारेंसिक साइंस लैब ने जांच में इसका खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वैभव कृष्ण को निलंबित कर दिया। इसी महीने की पहली तारीख को एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें एसएसपी नोएडा किसी महिला के साथ अश्लील चैट करते हुए नजर आ रहे थे।
इस वीडियो के साथ-साथ टेक्स्ट चैट भी वायरल हुई थी। वैभव कृष्ण ने वीडियो वायरल होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर वीडियो को माफ्ऱ्ड (एडिटेड व छेड़छाड़ करके बनाया गया) और अपने खिलाफ साजिश बताया था।
विज्ञापन
इसी के साथ उन्होंने पांच आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ शासन को भेजी गई शिकायत को भी मीडिया में सार्वजनिक कर दिया था। वैभव कृष्ण ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करा दी थी।

डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने इस मामले में एसपी हापुड़ संजीव सुमन को जांच सौंपी थी। जांच के दौरान वायरल वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए गुजरात की फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। जांच में सामने आय़ा कि वीडियो में कोई एडिटिंग नहीं की गई थी और न ही मार्फ्ड था।
अधिकारी आचरण नियमावली के उल्लंघन में हुए निलंबित
शासन के एक अधिकारी ने बताया कि वैभव कृष्ण को अधिकारी आचरण नियमावली के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वैभव के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। यह जांच लखनऊ के एडीजी एसएन साबत करेंगे।