फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SSP Manzil Saini warns police men.

दरोगाओं की सैलरी रोकने के बाद 'लेडी सिंघम' की एक और चेतावनी

Mon, 23 May 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
SSP Manzil Saini warns police men.
मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala

पुलिस ऑफिस में अब देर से आने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को एसएसपी मंजिल सैनी की तरफ से सीओ बीकेटी ममता कुरील ने सभी शाखाओं के कर्मचारियों को यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


दोपहर को एसएसपी के ऑफिस से उठते ही सीओ ने सायरन बजाकर सभी पुलिसकर्मियों को बरामदे में एकत्र करके उनके दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।

पुलिस ऑफिस में लंबे अरसे के बाद सायरन बजाकर सभी कर्मचारियों को एकत्र किया गया था। कई नए पुलिसकर्मियों को तो सायरन के संकेत का पता ही नही था।

स्टाफ के लोगों ने उन्हें बताया कि सायरन का मतलब इमरजेंसी है। सायरन बजते ही सभी पुलिसकर्मियों को बरामदे में पहुंचना होता है, जहां एसएसपी या उनकी तरफ से कोई व्यक्ति संबोधित करता है।

विज्ञापन

कर्मचारी काम छोड़कर बरामदे की तरफ दौड़े

SSP Manzil Saini warns police men.

दोपहर करीब दो बजे सायरन बजा तो पुलिस ऑफिस में हड़कंप मच गया। सभी शाखाओं के कर्मचारी काम छोड़कर बरामदे की तरफ दौड़ पड़े। यहां सीओ बीकेटी ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासित, संवेदनशील और मृदुभाषी होने के निर्देश दिए। साथ ही एसएसपी मंजिल सैनी की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि मंगलवार से भी कर्मचारी सुबह 10 से 12 बजे तक हर हाल में अपनी कुर्सी पर मौजूद रहेंगे। ऑफिस के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी कर्मचारियों को अपनी बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों को धैर्यपूर्वक सुना जाए।

महिलाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए। किसी पुलिसकर्मी के व्यवहार संबंधी कोई शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed