फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ssp manjil saini and dig rs rathore conduct workshop in lucknow

लोगों के बीच पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी तो लोगों ने की ऐसी-ऐसी शिकायतें

Mon, 30 May 2016 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 May 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
ssp manjil saini and dig rs rathore conduct workshop in lucknow
एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala

मॉर्निंग वॉक पर निकलो तो चेन स्नैचरों का निशाना बनने का खतरा। मार्केट जाओ तो नुक्कड़ पर खड़े पियक्कड़ों की फब्तियां, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग आते-जाते शोहदों की छेड़खानी, कॉलोनी में चोरों का आतंक है। 

विज्ञापन


गोमतीनगर के विराट खंड 2 स्थित फूलों वाले पार्क में सुरक्षा पर आयोजित संगोष्ठी में डीआईजी रेंज आरके एस राठौर व मंजिल सैनी ने रविवार को लोगों से बात की तो उन्होंने समस्याओं की झड़ी लगा डाली।
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही शिकायतों पर कार्रवाई न होने की बात कही। डीआईजी ने सभी को भरपूर सुरक्षा देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी आरके एस राठौर ने ‘सुरक्षा सर्वोपरि’ अभियान के तहत गोमतीनगर की सभी कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरे और गेट लगवाने की बात कही। साथ ही कॉलोनियो में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने की सलाह दी।

कहा कि इस अभियान के तहत पुलिस लोगों की मदद करेगी। इससे सुरक्षा तो मिलेगी ही, साथ में क्राइम भी कंट्रोल होगा। दिल्ली-नोएडा की कॉलोनियों का उदाहरण देते हुये डीआईजी आरके एस राठौर ने सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने की बात कही।

लोगों के सवालों पर पुलिस ने दिए यह जवाब

ssp manjil saini and dig rs rathore conduct workshop in lucknow
एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala

डीआईजी ने मौके पर मौजूद गोमतीनगर थाने के पुलिस कर्मियों को लोगों की समस्याओं के निदान के लिए हर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

गोमतीनगर के विराट खंड में डीजीआई ने रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी बनाने को कहा। पुलिस के सहयोग से सोसाइटी के लोग कॉलोनी वासियों से चंदा इकट्ठा करेगे और वहां सुरक्षा के उपकरण लगाए जाएंगे।

लोगों के सवालों पर डीआईजी का जवाब
‘सर, शराबियों पर कब कसेगी लगाम’
गोमतीनगर की कॉलोनियों में सबसे बड़ी समस्या शराबी हैं। पुलिस इन पर कब लगाम कसेगी?  -गोमतीनगर पुलिस उन इलाकों को चिह्नित कर रही है, जहां पर सड़क पर खुलेआम शराब पी जाती है। इस पर कार्रवाई न हो तो लोग सीधे मुझसे शिकायत कर सकते हैं। साथ ही मैने खुद भी निर्देश दे रखा है।

शोहदों से कैसें निपटें, पुलिस सुनती नहीं ?
-छेड़खानी होने पर लड़कियां और महिलाएं सीधे 100 नंबर और 1090 पर शिकायतें कर सकते हैं। इस पर कार्रवाई  न हो तो वह एसएसपी के अलावा सीधे मुझे भी सूचना दे सकते हैं। 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जाएंगे प्रशिक्षण शिविर

ssp manjil saini and dig rs rathore conduct workshop in lucknow
एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala

गोमतीनगर थाने से कार्रवाई नहीं होगी तो पुलिस कर्मी दंडित होंगे। लड़कियों महिलाओं की सुरक्षा के लिए ताइक्वांडो, जूडो के प्रशिक्षण शिविर चलाए जाएंगे। अश्लील एसएमएस, तस्वीर अथवा फोन आते हैं तो इसकी सूचना अभिभावक तथा पुलिस को दी जाए, जिससे कि अप्रिय घटना न हो।

-कॉलोनी में चोरियां कैसे रुकेंगी?
चोरी के लिए पुलिस कर्मियों के गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग जब भी बाहर जाएं तो इसकी सूचना नजदीकी थाने पर जरूर दें। 

साथ ही आस-पड़ोस के लोगों को भी घर की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपें। कॉलोनी में लोगों के बीच दूरियां होने का फायदा चोरों को मिलता है। पुलिस कर्मी सभी के घर की सुरक्षा नहीं कर सकती।

ऐसे में लोगों को भी आगे आना चाहिए। सुरक्षा गार्ड रखें और कॉलोनी में गेट व सीसीटीवी कैमरे लगवाकर आने जाने वाले लोगों पर विशेष ध्यान रखें। 

लाखों रुपये के सामान को बचाने के लिये यही हर घर से लोग सुरक्षा पर 500 रुपये भी खर्च करेंगे तो अपराधियों का निशाना बनने से बच सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed