{"_id":"6757fad63558fefd8a02456c","slug":"ssb-assistant-commandant-found-dead-under-suspicious-circumstances-in-his-house-in-lucknow-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिले एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिले एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 10 Dec 2024 01:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:55 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अपने घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मृत पड़े मिले। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में सोमवार को संदिग्ध हालात में एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट अपने घर में जमीन पर मृत पड़े मिले। पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल में जुट गई। खरगापुर के रामआसरे पुरवा निवासी संजय सिंह (58) एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
सोमवार रात वह अपने कमरे थे। काफी देर तक जब संजय सिंह कमरे से बाहर नहीं निकले तो बेटे प्रशांत ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर प्रशांत जब दरवाजे में धक्का देकर कमरे में दाखिल हुए तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने देखा कि संजय जमीन पर पड़े हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पिता को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशांत ने बताया कि उनके पिता पहले बीमार चल रहे थे। पिता का इलाज चंदन अस्पताल से चल रहा था।
विज्ञापन