{"_id":"5fa93b098ebc3e75024940db","slug":"ssb-arrested-smacker-near-india-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर 70 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर 70 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Mon, 09 Nov 2020 06:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया तस्कर।
- फोटो : amar ujala
सशस्त्र सीमा बल की 42 वाहिनी टीम के जवानों ने बहराइच के रुपईडीहा इलाके में मादक पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से स्मैक बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
42 वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि एसएसबी के जवान सीमाओं की सुरक्षा तथा तस्करी को पूर्ण रूप से खत्म करने के उद्देश्य से सीमा पर लगातार गश्त कर रहे हैं। इसी दौरान सीमा चौकी रुपईडीहा के द्वारा 70 लाख की स्मैक बरामद की गई जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जो भारत से नेपाल को आ रहा था।
विज्ञापन
एसएसबी और स्थानीय पुलिस के संयुक्त गश्त के दौरान यह स्मैक पकड़ी गई। सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद पकड़े गए तस्कर को रुपईडीहा थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
एसएसबी 42 वाहिनी लगातार सीमाओं की सुरक्षा हेतु ड्यूटी कर रही है। इसी क्रम में एसएसबी 42 वाहिनी और पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे तभी सीमा पार से एक युवक आता दिखाई दिया जब जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। इस पर गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम सद्दाम मनिहार बताया है। वह नेपाल के बांके जिले के नेपाल गंज थाने के फुलटेकरा वार्ड नंबर 21 का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वह नेपाल से स्मैक ले जाकर भारत में अधिक दाम पर बेचता है।