फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sriprakash speak abour sonia and rahul gandhi

सोनिया, राहुल प्रधानमंत्री बनते नहीं 'बनाते' हैं: श्रीप्रकाश

Mon, 12 Aug 2013 02:09 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
sriprakash speak abour sonia and rahul gandhi

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रांतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरों को प्रधानमंत्री बनाती हैं जबकि अन्य लोग पीएम पद के लिए लालायित रहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की ड्राइविंग सीट पर जब-जब कांग्रेस बैठी है देश ने तरक्की की है। जैसे ही दूसरे दल ड्राइविंग सीट पर आए हमेशा गड़बड़ हुई है।

देश की गाड़ी में दूसरे दलों को बैठने की इजाजत तो मिल सकती है लेकिन इसे चलाने की नहीं। श्रमिकों के हितों की जोरदार वकालत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा पहले वे संतरी हैं बाद में मंत्री।
विज्ञापन


चारबाग स्थित रविन्द्रालय प्रेक्षागृह में आयोजित इंटक के 30वें प्रांतीय अधिवेशन में श्रीप्रकाश जायसवाल ने नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि अन्य दलों में नेता प्रधानमंत्री पद की दौड़ के लिए भागते हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरों को प्रधानमंत्री बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर की लाल इमली मिल से आए मजदूरों को देखकर उन्होंने कहा कि अपने आपको मिटा दूंगा लेकिन लाल इमली का वजूद मिटने नहीं दूंगा। हालांकि उन्होंने केन्द्र में गठबंधन सरकार होने के कारण कुछ मजबूरियां बताते हुए फिलहाल कोई भी वायदा करने से इन्कार कर दिया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाम पंथियों ने ट्रेड यूनियन चलाई उसी तर्ज पर साम्प्रदायिक शक्तियों ने भी अपने श्रमिक संगठन चलाए हैं। यही वजह है कि उनका पतन हो रहा है। लेकिन 68 सालों से इंटक अपने स्थान पर वैसे ही खड़ी है।
 
इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक सिंह ने मांग की कि मिलों में मजदूरों को भी शेयर दिया जाए। इससे मजदूरों को अपनी मिल होने का आभास होगा।

उन्होंने दावा किया कि इसके बाद कोई भी मिल घाटे में नहीं जाएगी। ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने व श्रमिकों को स्थायी करने के लिए इंटक संघर्ष करेगा। इस मौके पर इंटक की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। इसमें एक बार फिर अशोक सिंह अध्यक्ष चुन लिए गए।

राहुल से नहीं की जा सकती है किसी की तुलना
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि राहुल गांधी से किसी की तुलना नहीं की जा सकती है। क्योंकि उनका जो व्यक्तित्व है, वह किसी और में नहीं है। उन्होंने यूपी को पिछड़ा राज्य घोषित करने की वकालत की।

इंटक के 30वें प्रांतीय अधिवेशन में खत्री ने पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे के बावत पूछे गए सवाल पर कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति कहीं भी चला जाए और कुछ भी कर ले।

लेकिन वह राहुल गांधी की बराबरी नहीं कर सकता है। क्योंकि उनके विचार, व्यक्तित्व और उनकी समझ से किसी की तुलना नहीं की जा सकती है। तीसरे मोर्चे के विकल्प पर उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे नाम की कोई चीज है ही नहीं।

ब्रह्मचारी इसलिए रहे, ताकि पीएम बन सके
केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भाजपा के चुनाव समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कटाक्ष किया है कि कुछ लोग ब्रह्मचारी इसलिए रहे ताकि वह प्रधानमंत्री बन सकें।


सोनिया और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनाते हैं, बनते नहीं और उन्होंने दस साल किसी और को प्रधानमंत्री बनाया है। हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सभी नेताओं को हिदायत दी थी कि नरेन्द्र मोदी पर प्रत्यक्ष और परोक्ष तरीके से कोई टिप्पणी न की जाए। लेकिन जायसवाल खुद को रोक न सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed