फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   srikant tyagi was disputed in lucknow

ग्रीनवुड अपार्टमेंट में हंगामा कर चुका है श्रीकांत त्यागी

Wed, 10 Aug 2022 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
srikant tyagi was disputed in lucknow
लखनऊ। नोएडा के ओमेक्स सोसायटी में महिलाओं से अभद्रता करने वाला भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी करीब ढाई साल पहले लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के ग्रीनवुड अपार्टमेंट में भी इसी तरह का हंगामा कर चुका है।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार के ग्रीनवुड अपार्टमेंट में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी रहता है। 2020 में वह भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य था। श्रीकांत त्यागी ग्रीनवुड में किराये पर रहता था। अपार्टमेंट के दूसरे टावर में एक एनजीओ संचालिका महिला रहती थी। वह खुद को सपा नेता भी बताती थी जिससे त्यागी का करीबी संबंध था। 24 फरवरी 2020 को श्रीकांत अपनी प्रेमिका को लेकर अपार्टमेंट स्थित फ्लैट पर पहुंचा तो वहीं पीछे से उसकी पत्नी भी अपने दो बेटों को लेकर पहुंच गई थी। दोनों को रात में कमरे में देख पत्नी भड़क गई। पत्नी ने प्रेमिका व भाजपा नेता श्रीकांत की जमकर पिटाई की। अपार्टमेंट में जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्ष गोमतीनगर थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। थाने में रात दो बजे तक हंगामा चलता रहा। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दोनाें तरफ से दर्ज मुकदमे में विवेचना करती रही, इसी बीच दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया जिसके बाद पुलिस ने दोनों मुकदमों में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed