फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sr dcm nr

Lucknow News: समर्थ गुप्ता ने संभाला सीनियर डीसीएम का कार्यभार

Thu, 30 Apr 2026 08:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
sr dcm nr
समर्थ गुप्ता ने संभाला सीनियर डीसीएम का कार्यभार

विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम बने
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नवनियुक्त सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वह भारतीय रेल यातायात सेवा के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी हैं।

रेलसेवा कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसमें आगरा कैंट में एरिया अधिकारी पद भी शामिल है। उन्होंने टुंडला में मंडल यातायात प्रबंधक के रूप में भी सेवाएं दी हैं। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में वरिष्ठ यातायात प्रबंधक-फ्रेट ऑपरेशन इन्फॉर्मेशन सिस्टम का दायित्व भी संभाला है। श्री गुप्ता ने उप मुख्य परिचालन प्रबंधक(एफओआईएसS) और उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (माल) के रूप में भी कार्य किया है। अंबाला में वह वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी का पद भी संभाला। उनके पास रेलवे प्रशासन, संचालन और सुरक्षा का अच्छा अनुभव है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने मंडल के समग्र विकास पर जोर दिया। यात्री संतुष्टि और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उनके नेतृत्व में लखनऊ मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार की अपेक्षा है। राजस्व वृद्धि और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed