{"_id":"5e8b89428ebc3e72f126c8e4","slug":"sprinkler-gate-in-major-jails-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की प्रमुख जेलों में लग रहे स्प्रिंकलर गेट, आते-जाते सभी होंगे सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की प्रमुख जेलों में लग रहे स्प्रिंकलर गेट, आते-जाते सभी होंगे सैनिटाइज
Tue, 07 Apr 2020 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
पहला स्प्रिंकलर गेट गाजियाबाद जेल में लगाया गया...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैदियों व जेल कर्मियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश की प्रमुख जेलों में स्प्रिंकलर गेट लगाए जा रहे हैं। इससे जेल में आने व बाहर निकलने वालों पर स्वचालित प्रणाली से सैनिटाइजर स्प्रे होगी।
विज्ञापन
कारागार प्रशासन के प्रवक्ता संतोष वर्मा के अनुसार रविवार को पहला स्प्रिंकलर गेट गाजियाबाद जेल में लगाया गया। इन्हें पहले बड़ी जेलों और उन जिलों की जेलों में लगाने की कोशिश है, जहां कोरोना संक्रमण की संवेदनशीलता अधिक है।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रदेश की सभी 71 जेलों की क्वारंटाइन बैरकों में चिकित्सकों के जरिए उनमें रखे जाने वाले बंदियों की खास जांच शुरू कर दी गई है। विभिन्न जेलों में जिन 35 बंदियों को कोरोना संक्रमण के लक्षणों को चलते क्वारंटाइन किया गया था, अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। इसके मद्देनजर इन 35 बंदियों पर जेल डॉक्टर खास नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
पौने चार लाख मास्क बना चुके कैदी : प्रदेश की विभिन्न जेलों में कैदी अब तक 3 लाख 74 हजार मास्क बना चुके हैं। इनमें से 1.75 लाख मास्क विभिन्न विभागों व संस्थाओं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। कैदी डबल व ट्रिपल लेयर दोनों तरह के मास्क बना रहे हैं।