फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sports minister found positive among 161

लखनऊः खेल मंत्री समेत 161 संक्रमित, विधानसभा अध्यक्ष की रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 13 Jul 2020 04:39 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
sports minister found positive among 161
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी और उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) रघुराज सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को पीजीआई भेजा गया है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उनके ओएसडी और गार्ड में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इस तरह रविवार को कुल 161 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 55 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा है। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बलिया के विधायक और खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को जांच कराई थी। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में मंत्री संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


अब उनके सीधे संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इसी तरह यूपी सरकार के उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) रघुराज सिंह सिंह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के लोगों की भी जांच कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती नगर में मिले 15 मरीज

गोमती नगर के अलग-अलग इलाकों में 15 मरीज पाए गए हैं। इसी तरह निराला नगर में दो, अमौसी दो, वृंदावन दो, बालागंज दो, अलीगंज में पांच 5, राजाजीपुरम में पांच, आलमबाग में नौ, याहियागंज में एक, मोहनलालगंज में दो, राजेंद्र नगर में तीन, मानक नगर में एक, आशियाना में एक, चिनहट में पांच, इंदिरा नगर में सात, गढ़ी कनौरा में एक, रज्जब गंज में छह, जानकीपुरम में 12,  सरफराजगंज में एक, देवरी में चार, सर्वोदय नगर में एक, त्रिवेणी नगर में तीन, कृष्णा नगर में एक, सरोजनी नगर में तीन, सहादतगंज में एक, गोलागंज में एक, मेहंदी गंज में चार, एलडीए में तीन, रकाबगंज में एक, अमीनाबाद में तीन, रानीगंज में तीन, लाल कुआं में चार, एरायबरेली रोड में एक, डालीगंज में तीन, कैसरबाग में एक, बालू अड्डा में एक, सालेनगर में एक, चौक में पांच, राजा बाजार में दो, अयोध्या रोड पर एक, पुराना बादशाह नगर में दो, आईआईएम रोड में एक, कुर्सी रोड में दो,  महानगर में छह, नरही में एक, ठाकुरगंज में दो, ऐशबाग में एक, मानक नगर में एक, टिकैतगंज में एक मरीज पॉजिटिव मिला है।

102 एंबुलेंस के भी नौ पॉजिटिव

102 एंबुलेंस में रविवार को भी नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जॉपलिंग रोड निवासी परिवार के 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
जॉपलिंग रोड निवासी एक परिवार के 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को इस परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पूरे परिवार की जांच कराई गई थी।

पीजीआई की रेजिडेंट आई पॉजिटिव
पीजीआई की महिला रेजिडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संपर्क में आए अन्य डॉक्टरों और कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, केजीएमयू के मदर मिल्क बैंक में कार्यरत हाइजीनिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि हाइजीनिस्ट को आंत की टीबी की बीमारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed