{"_id":"6955926eeb284b6f0f0a5822","slug":"sports-hostel-lucknow-won-the-title-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1540567-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने खिताब कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने खिताब कब्जाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने पेनाल्टी शूटआउट तक चले मुकाबले में स्पोर्ट्स हाॅस्टल झांसी को 4-3 से हराते हुए राज्य जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहा।
मो. शाहिद स्टेडियम में खेले गए फाइनल में बराबरी का मुकाबला देखने को मिला। खेल के नौवें मिनट में शाहरुख अली ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदलते हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को 1-0 से बढ़त दिलाई। तीन मिनट के बाद लखनऊ को दूसरा गोल करने में सफलता मिली। यह गोल आतिफ ने पेनाल्टी कार्नर पर किया। इसके बाद एक काउंटर अटैक में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी के प्रद्युम्न यादव ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागते हुए अंतर को 1-2 से कम किया।
अगले दो क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए, लेकिन किसी भी टीम को गाेल करने में सफलता नहीं मिली। मुकाबले के आखिरी क्वार्टर के 55वें मिनट में झांसी को पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे अक्षत वर्मा ने गोल में बदलने में कोई भी चूक नहीं की।
विज्ञापन
इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल के गोलकीपर ललित ने चार गोल बचाते हुए मेजबान टीम को रोमांचक जीत दिलाई। शूटआउट में लखनऊ की ओर से अजय और शाहरुख ने गोल किए।
झांसी की ओर से अंकित पटेल एक गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विशेष सचिव कुमार विनीत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मौके पर यूपी हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष निशा मिश्रा, लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा, उपक्रीड़ाधिकारी रंजीत राज, अविनाश श्रीवास्तव, विवेक सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।