{"_id":"694ef6392a03ef42560a3eeb","slug":"sports-hostel-lucknow-starts-with-a-win-in-hockey-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1533618-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हॉकी में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हॉकी में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ का जीत से आगाज
विज्ञापन
हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से राज्य जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने धमाकेदार जीत से आगाज किया। मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने आगरा मंडल को 6-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में लखनऊ स्पोर्ट्स काॅलेज ने मेरठ हॉस्टल को 7-0 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की शुरुआत शानदार रही, उसने देवीपाटन मंडल को 5-0 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश हॉकी के रजनीश मिश्रा और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ललित उपाध्याय मौजूद रहे। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और आगरा मंडल के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। पहले क्वार्टर के पहले मिनट में हॉस्टल के शाहरुख ने बेहतरीन गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले ही क्वार्टर में हॉस्टल की टीम ने चार गोल दागे। हॉस्टल की ओर से शाहरुख ने पहले, प्रहलाद न चौथे, अजय ने 15वें, आतिफ ने 49वें, राघवेंद्र ने नवें और 59वें मिनट में गोल किया।
दूसरे क्वार्टर में लखनऊ को एक, तीसरे में दो और अंतिम क्वार्टर में दो गोल दागने में सफलता मिली। लखनऊ की ओर से सक्षम, कप्तान रौनक, अंश और दिशांत ने गोल किए। स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने अलीगढ़ को 2–0, बस्ती ने आजमगढ़ को 4-0, कानपुर मंडल ने आजमगढ़ को 4-0, स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी ने अयोध्या मंडल को 6-1 से मात दी। कानपुर मंडल और बरेली के साथ ही, वाराणसी व प्रयागराज मंडल का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।