{"_id":"5e5323668ebc3ef3a2549581","slug":"spit-should-not-be-used-to-turn-pages-of-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ की नसीहतः पत्रावली के पेज पलटने के लिए न किया जाए थूक का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ की नसीहतः पत्रावली के पेज पलटने के लिए न किया जाए थूक का प्रयोग
Mon, 24 Feb 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
सीडीओ अभिषेक गोयल का अजीबोगरीब फरमान चर्चा का विषय बन गया है। सरकारी दफ्तरों में पत्रावली के पेज पटलने के लिए उन्होंने थूक का प्रयोग न करने की नसीहत अधिकारियों, कर्मचारियों को दी है।
विज्ञापन
उन्होंने संक्रामक बीमारियों के चलते पेज पटलने में वाटर स्पंच का प्रयोग करने की नसीहत दी है। वैसे तो यह पत्र 10 फरवरी को जारी किया गया, लेकिन करीब एक पखवाड़ा बाद इस पत्र का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
अभी हाल में ही अभिषेक गोयल ने सीडीओ के पद पर चार्ज संभाला है, लेकिन कम समय में ही वह अपने कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। सीडीओ ने जारी पत्र में कहा है कि प्राय देखा जा रहा है कि कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पत्रावली का पेज पटलने के लिए थूक का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। यह स्थिति कदापि उचित नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारी (विकास) एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि पत्रावली का पेज पलटने के लिए स्वयं और कर्मचारियों द्वारा नोट काउंटर (वाटर स्पंच) का प्रयोग किया जाए, ताकि संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके।
सीडीओ ने पत्र में कहा है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। सीडीओ के इस फरमान से अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं। उधर, इस संबंध में सीडीओ अभिषेक गोयल से फोन मिलाकर बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।