फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Spiritual guru Sadhguru will relieve mental stress through yoga practice

Lucknow News: योग साधना से मानसिक तनाव दूर करेंगे आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु

Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Spiritual guru Sadhguru will relieve mental stress through yoga practice
लखनऊ। मानसिक तनाव और तेज रफ्तार वाली जीवनशैली संबंधी चुनौतियों के बीच आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन ने 'इनर इंजीनियरिंग' कार्यक्रम के लिए 15 से 18 फरवरी तक निशुल्क रजिस्ट्रेशन ड्राइव शुरू की है। बुधवार को पंजीकरण का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

ईशा फाउंडेशन का कहना है कि पंजीकरण करने वाले प्रतिभागियों को इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम पूरा करने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा। पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन का व्यावहारिक साधन पहुंचाना है। कार्यक्रम में बताई विधियों व क्रियाओं से तनाव से निपटने, बेहतर निर्णय लेने, रिश्ते मजबूत बनाने आदि के प्रबंधन में संतुलन आएगा।
विज्ञापन




जानिए, क्या है इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम...

सद्गुरु की ओर से विकसित इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम जीवन को संतुलित और जागरूक ढंग से जीने की योगिक विधा है। इसमें सरल अभ्यासों और जीवन-दृष्टि के जरिये शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक स्थिरता को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाता है। इसका मुख्य अभ्यास 21 मिनट की शांभवी महामुद्रा क्रिया है। इसे शरीर, मन और ऊर्जा प्रणाली में सामंजस्य स्थापित करने का प्रभावी माध्यम माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए अध्ययनों में इससे तनाव, चिंता और अवसाद में कमी जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर पांच में से एक मानसिक रोग से प्रभावित

फाउंडेशन का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक हर पांच में से एक व्यक्ति किसी न किसी मानसिक रोग से प्रभावित है। लगभग 50 प्रतिशत मानसिक बीमारियां 14 वर्ष की उम्र से शुरू हो जाती हैं और 24-25 वर्ष की उम्र तक इनका आंकड़ा 75 प्रतिशत के करीब पहुंच जाता है। लगातार तनाव, असफलता या दबाव की स्थिति घबराहट, फोबिया और मूड डिसऑर्डर जैसी समस्याएं इसमें शामिल हैं।






चेतना को जागृत करना पहला कदम

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु के अनुसार मानव चेतना को जागृत करना मानसिक संतुलन की दिशा में पहला कदम है। योग इसके लिए प्रभावी माध्यम हो सकता है। सद्गुरु एप पर उपलब्ध ''उप योग'', ''ईशा क्रिया'' जैसे अभ्यास घर पर किए जा सकते हैं। उप योग अभ्यासों का समूह है, जो जोड़ों, मांसपेशियों और शरीर की ऊर्जा प्रणाली को सक्रिय कर थकान व तनाव कम करने में मदद करता है। ईशा क्रिया रोजाना 12 मिनट का ध्यान अभ्यास है। यह मानसिक स्पष्टता, एकाग्रता और शांति बढ़ाने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed