{"_id":"65567748028bb906ee01b126","slug":"spent-200-on-uk-website-with-businessmans-credit-card-lucknow-news-c-13-lko1012-493905-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी के क्रेडिट कार्ड से यूके की वेबसाइट पर खर्च किए 200 डाॅलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी के क्रेडिट कार्ड से यूके की वेबसाइट पर खर्च किए 200 डाॅलर
Fri, 17 Nov 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में रविवार को एक व्यवसायी के क्रेडिट कार्ड से साइबर जालसाजों ने 200 डॉलर (16 हजार रुपये) यूके की एक वेबसाइट पर खर्च कर दिए। बैंक से फोन आने व ई मेल के जरिए पीड़ित की पत्नी को ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी की पत्नी ने मंगलवार को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके पास आरबीएल कंपनी का वर्चुअली ऐड ऑन क्रेडिट कार्ड है। इसका मूल कार्ड उनके पति के पास है। उनका कहना है कि रविवार रात 12 बजे इस क्रेडिट कार्ड से साइबर जालसाजों ने यूके की ओनली फैंस नामक वेबसाइट पर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन कर 100 डॉलर का भुगतान कर लिया। पांच मिनट बाद एक बार फिर जालसाजों ने उसी वेबसाइट पर 100 डॉलर का दोबारा भुगतान किया। बैंक से फोन और ई मेल आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों से बात कर क्रेडिट कार्ड को ब्लाॅक करा दिया।
हजरतगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
ओनली फैंस यूके की एक वेबसाइट है, जिस पर अश्लील फिल्में व साहित्य उपलब्ध रहता है। इसके साथ ही इसमें शारीरिक फिटनेस के विशेषज्ञों, संगीतकार आदि के सुझाव भी मिलते हैं।