{"_id":"67aa5c6b775ebeea8e06fc7d","slug":"speeding-bike-overturns-head-injury-youth-dies-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1072259-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक पलटी, सिर पर लगी चोट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक पलटी, सिर पर लगी चोट, युवक की मौत
विज्ञापन
सुशांत। फाइल फोटो
लखनऊ। हुसैनगंज में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार सदर निवासी सुशांत कुमार (32) की मौत हो गई। वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। सिर में चोट लगने से उनकी जान चली गई। अगर सुशांत ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
मूलरूप से बस्ती के सल्टौवा जिनवा निवासी सुशांत कुमार हुसैनगंज स्थित जन औषधि केंद्र पर नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे सुशांत बाइक से काम पर जा रहे थे। हुसैनगंज में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सुशांत सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वह लहूलुहान हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिसकर्मी गंभीर अवस्था में सुशांत को सिविल अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशांत के पिता मेवालाल की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में दो भाई व दो बहनें हैं।
विज्ञापन
घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
लखनऊ। इटौंजा में सीतापुर अटरिया के गढ़ी गोधना गांव के रहने वाले सुनील कुमार (45) चार फरवरी को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई अमरीश ने बताया कि सुनील चार फरवरी को बाइक से काम के सिलसिले में लखनऊ गए थे। लौटते वक्त इटौंजा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिवार में पत्नी मोहिनी और पांच बच्चे हैं। (संवाद)