{"_id":"69889f283bb751c7e90bb3ab","slug":"speed-of-westerly-wind-has-slowed-down-in-up-now-heat-will-rise-know-forecast-of-meteorological-department-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather News: धीमी पड़ी पछुआ की रफ्तार... अब सिर उठाएगी गर्मी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather News: धीमी पड़ी पछुआ की रफ्तार... अब सिर उठाएगी गर्मी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Sun, 08 Feb 2026 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:05 PM IST
सार
UP Weather Update: यूपी में पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अब गर्मी सिर उठाएगी। आगे पढ़ें और जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या कहता है?
विज्ञापन
लखनऊ में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सोमवार से पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही धूप में तल्खी बढ़ेगी। पारा चढ़ने से गर्मी धीरे-धीरे सिर उठाएगी। प्रदेश भर में अगले दो दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ धीमी पड़ने से तराई में सुबह के वक्त कोहरे का असर फिर से दिखाई देगा। सोमवार के लिए कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत में घने कोहरे की चेतावनी है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह कुशीनगर, महराजगंज और बहराइच आदि तराई इलाकों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिला, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है, जिसके चलते आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन