फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   speculations about varun gandhi and his role in bjp

वरुण गांधी को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी?

Sun, 17 Aug 2014 10:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Aug 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
speculations about varun gandhi and his role in bjp

वरुण गांधी को भारतीय जनता पार्टी के महासचिव के पद से हटाया जाना भले ही लोगों को चकित कर रहा हो लेकिन वरुण गांधी के कैंप में इसे लेकर मायूसी नहीं है और वे दावा कर रहे हैं कि उन्हें कोई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।

विज्ञापन


वरुण गांधी के नजदीकी लोगों का दावा है कि पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश करने का वादा किया है।
विज्ञापन


हालांकि इस बात की जानकारी प्रदेश भाजपा को नहीं है। प्रदेश में पार्टी प्रवक्ता डॉ। मनोज मिश्र ने अमर उजाला से कहा, 'यह तो केंद्र का विषय है। हमारे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय नेताओं ने साधी चुप्पी

speculations about varun gandhi and his role in bjp

केंद्र में भाजपा के नेता भी इस पर फिलहाल कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह अभी दूर की कौड़ी है। उनके हिसाब से एक तो वरुण गांधी अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं यानी परिपक्व नहीं हैं और दूसरे अभी यूपी के चुनाव को बहुत समय बाकी है।

विश्लेषक कह रहे हैं कि सच सिर्फ इतना है कि अमित शाह ने फिलहाल तो उनको अपनी टीम से हटा दिया है और वे उनका कैंप जो कुछ भी कहे वह नुकसान को कम करके दिखाने की कोशिश भर है।

वरुण कैंप की दिलचस्प कहानी

speculations about varun gandhi and his role in bjp

लेकिन वरुण गांधी कैंप के पास बताने को जो कहानी है वह भी अच्छी खासी दिलचस्प है। एक बेहद करीबी सूत्र की मानें तो टीम का एलान करने से पहले स्वतंत्रता दिवस की रात अमित शाह ने वरुण को फोन किया था।

सूत्र ने बताया क‌ि वरुण का मोबाइल घनघनाया, तो शाह ने वरुण से कहा कि आप यूपी को ही अपना केंद्र बिंदु बना लीजिए।

हालांकि, शाह के मन में ये सवाल भी था कि वरुण के परिवार में किसी ने राज्य की राजनीति नहीं की। उन्होंने इस पर भी वरुण से सवाल किया, 'आपके परिवार में सभी लोगों ने देश की राजनाति ‌की है। क्या आप यूपी में आगे जाना चाहेंगे?'

वरुण ने भी हामी भर दी। शनिवार को शाह की टीम का एलान भी हो गया। वरुण का नाम लिस्ट के महासचिव कॉलम से गायब था।

पहले ही तैयार थी पृष्ठभूमि

speculations about varun gandhi and his role in bjp

कहा जा रहा है कि वरुण से हुई इस बातचीत की पृ‌ष्ठभूमि नरेंद्र मोदी और भाजपा आलाकमान से चर्चा करने के बाद शाह पहले ही तैयार कर चुके थे।

जैसा कि वरुण गांधी के एक बेहद करीबी सूत्र ने बताया, शाह ने पिछले दिनों वरुण गांधी को खुद दिल्ली बुलाकर यूपी पर गहन चर्चा की थी। उस वक्त सबसे बड़ा सवाल था कि यूपी में भाजपा का चेहरा कौन होगा। शाह ने बड़ी उम्मीद से वरुण की रजामंदी चाही।

वरुण ने मौन स्वीक‌ृति दी और गेंद शाह के पाले में छोड़ यूपी लौट आए थे।

घातक रहा ऑनलाइन कैंपेन?

speculations about varun gandhi and his role in bjp

लेकिन इसी दौरान, वरुण को यूपी का सीएम बनाने के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू हो गया। कुछ युवाओं ने तो तमाम विधानसभा सीटों का सर्वे तक ‌करा डाला और बता दिया कि वरुण गांधी सूबे के सबसे लोकप्रिय युवा नेता हैं।

भाजपा के नेता मानते हैं कि यह कदम ही वरुण गांधी के लिए घातक सिद्ध हुआ वरना तो वे महासचिव रहते हुए भी यूपी में काम करते रह सकते थे।

कुछ विशेषज्ञ इस बात पर भी जोर डाल रहे हैं कि चुनाव से तीन साल पहले वरुण को ये आश्वासन पार्टी क्यों देगी। उनका मानना है कि महासचिव या कोई अन्य पद पर रहते हुए भी वरुण ये जिम्मेदारी संभाल सकते थे।

पढ़िए, क्या बोले वरुण गांधी

speculations about varun gandhi and his role in bjp

इस बारे में वरुण गांधी से अमर उजाला ने बात की तो बाले कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

अमित शाह से हुई चर्चा के बारे में बताया कि अमित शाह के साथ वे भी राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर साथ काम कर चुके हैं और समय-समय पर मिलते-जुलते भी रहे हैं।

लेकिन फिलहाल वरुण उनकी टीम में घोषित रुप से तो कम से कम नहीं ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed