फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   speculations about police recruitment exam

पुलिस भर्ती: हादसा सरकार की साजिश तो नहीं?

Mon, 21 Oct 2013 12:19 AM IST
अंकुर तिवारी/लखनऊ
अंकुर तिवारी/लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
speculations about police recruitment exam

सिपाही एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर की लिखित परीक्षा को निरस्त करने की वजह वाकई ट्रक दुर्घटना है या कुछ और।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने की वजह एसएससी की परीक्षा है। इस बात में इसलिए भी दम है।

बताया जा रहा है कि एसएससी और पुलिस भर्ती की परीक्षा के कई जगह एक ही केंद्र बन गए थे और इसको लेकर खींचतान चल रही थी।

कहा जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों पर हंगामे की स्थिति से बचने के लिए आखिरकार भर्ती बोर्ड ने कदम पीछे खींच लिए और परीक्षा स्थगित कर दी।

सेंटर को लेकर जारी थी खींचतान

दरअसल, सिपाही भर्ती और एसएससी की परीक्षा की तारीख एक होने के साथ ही अकेले राजधानी लखनऊ में दोनों परीक्षाओं के लिए करीब 20 सेंटर एक ही जगह बन गए थे। इन केंद्रों को लेकर शुरुआत से ही पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड और एसएससी के बीच खींचतान शुरू हो गई थी।

पढ़िए: हादसे में पुलिस भर्ती परीक्षा को लगी 'चोट'


फंस गई थी बात

इस संबंध में तीन अक्टूबर को डीएम के यहां एक पत्र भी भेजा गया। पत्राचार के बाद भर्ती बोर्ड ने उन दस केंद्रों को ड्रॉप कर दिया, जहां एसएससी की परीक्षा होनी थी, लेकिन 18 अक्तूबर को कुछ और केंद्रों को लेकर बात फंस गई। इसको लेकर डीएम ने मीटिंग भी बुलाई।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अधिकारियों, एसएसपी लखनऊ, एसएससी के अधिकारियों और डीआईओएस से चर्चा हुई। सुझाव आया कि लखनऊ में एसएससी केंद्र बदल ले और बाकी प्रदेश में भर्ती बोर्ड। लेकिन केंद्रों को लेकर बात फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें: सिपाही भर्ती के परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन


बताया जा रहा है कि जैसी स्थिति लखनऊ में तय परीक्षा केंद्रों की थी वैसे ही हालात पूरे प्रदेश में भी थे। कई जगह एसएससी और पुलिस भर्ती के परीक्षा केंद्र एक ही बन गए हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्कूलों को केंद्र बनाने के लिए जो पत्र जारी किया उसमें परीक्षा की तारीख तय नहीं थी।

भर्ती बोर्ड ने 27 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच परीक्षा कराने की बात कही थी। स्कूलों ने एसएससी के लिए 27 अक्तूबर की तारीख को हामी भर दी।

पढ़ें- 'तीसरी नजर' की जद में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

इसके चलते केंद्रों को लेकर टकराव की स्थिति बनी। चूंकि एसएससी और पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दोनों ही अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर चुके थे। इसलिए मुश्किलें और बढ़ गईं।

लखनऊ से जुड़ी खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed