Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Staff nurse Sacked and docter suspended in case of death of infant after falling during delivery

UP: प्रसव के दौरान नीचे गिरकर शिशु की मौत, स्टाफ नर्स बर्खास्त, डॉक्टर निलंबित; ब्रजेश पाठक ने दी सख्त चेतावनी

Fri, 30 May 2025 08:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 08:21 PM IST
सार

प्रसव के दौरान डिलीवरी टेबल से नीचे गिरकर शिशु की मौत के मामले में स्टाफ नर्स को बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Staff nurse Sacked and docter suspended in case of death of infant after falling during delivery
docter demo - फोटो : Freepik

विस्तार

यूपी के कानपुर देहात में प्रसव के बाद गिरने से हुई नवजात शिशु की मौत के मामले में स्टाफ नर्स को बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि, डॉक्टर को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट पर की गई है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के प्रेमाधाम कला निवासी सुनील कुमार की पत्नी सरिता को प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें बुधवार रात करीब 1.30 बजे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध 100 शैय्या एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। तड़के 3.30 बजे प्रसव हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद नवजात डिलीवरी टेबल से नीचे गिर गया। इससे उसके चेहरे पर चोट आई। 

विज्ञापन

स्टाफ नर्स लेबर रूम से गायब हो गई थी

इसके बाद शिशु को एसएनसीयू (सिक न्यू बार्न केयर यूनिट) में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान सुबह 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए। तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने रिपोर्ट में आरोप सही पाया। जांच में पाया गया कि स्टाफ नर्स प्रियंका सचान लेबर रूम से गायब हो गई थी। इस पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की समीक्षा की: बोले-निवेश की अड़चनें करें दूर, नियमों की अनावश्यक व्याख्या से बचें DM


वहीं अस्पताल में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट डॉ. रश्मि पाल को निलंबित कर दिया गया है। महिला रेजिडेंट बॉन्ड के तहत यहां कार्यरत थीं। ऐसे में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक को पत्र लिखकर रेजिडेंट की सेवा समाप्त करने का पत्र लिखा है। अधीनस्थ स्टाफ पर नियंत्रण न रख पाने व लापरवाही पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। 

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस तरह की घटना से विभाग व अस्पताल की छवि धूमिल हुई है। चिकित्सीय प्रोफेशन की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि विभागवार व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। जो भी डॉक्टर अथवा कर्मचारी इस तरह के मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed