{"_id":"6204f743d6df7557a5544753","slug":"speciality-of-electric-buses-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री पी मॉडल बसों की खासियत: ब्रेक फेल होते ही थम जाएंगे इलेक्ट्रिक सिटी बस के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्री पी मॉडल बसों की खासियत: ब्रेक फेल होते ही थम जाएंगे इलेक्ट्रिक सिटी बस के पहिए
Thu, 10 Feb 2022 05:00 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:00 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक सिटी बसों में सुरक्षा के कई नए फीचर लगाए गए हैं। हर सीट पर जहां पैनिक बटन लगा है, वहीं घटना होने पर बस के भीतर अलार्म भी बजेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरीय परिवहन निदेशालय की नई थ्री पी मॉडल पर आई बसें सवारियों के लिए कई मायनों में खास हैं। इन बसों के ब्रेक फेल होने पर इनके पहिए खुद ही थम जाएंगे, जिससे सड़क हादसे होने का अंदेशा नहीं होगा।
विज्ञापन
राजधानी में सिटी बसों का संचालन करने वाली कंपनी के तकनीकी मुखिया एवं राज्य सड़क परिवहन निगम की प्रावैधिक इकाई के मुख्य प्रधान प्रबंधक रह चुके जयदीप वर्मा के मुताबिक इलेक्ट्रिक सिटी बसों का ब्रेक फेल होने पर भी हादसा नहीं होगा।
विज्ञापन
बस में फेल सेफ सिस्टम होने के कारण ब्रेक फेल होते ही प्रेशर लीक होने पर चारों पहिये फ्री होने की दशा में धीरे-धीरे जाम हो जाएंगे। यहीं नहीं, इन बसों में यात्री सुरक्षा के कई अन्य फीचर भी हैं। हर सीट पर जहां पैनिक बटन लगा है, वहीं घटना होने पर बस के भीतर अलार्म भी बजेगा, जिससे यात्री सतर्क हो जाएंगे। दरअसल, कानपुर में नई इलेक्ट्रिक सिटी बस के हादसे से प्रदेश भर में इसे लेकर किरकिरी हुई है।
विज्ञापन