अब लखनऊ के हजरतगंज से आगरा के ताजगंज तक पहुंचने में पहले जितना वक्त नहीं लगेगा। सीएम अखिलेश यादव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने पहुंच गए हैं। उन्नाव जिले के खंबौली (बांगरमऊ) में होने वाले समारोह में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी मौजूद हैं।
{"_id":"583284a44f1c1bbf04b3a138","slug":"specialities-akhilesh-dream-project-of-lucknow-agra-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब हजरतगंज से ताजगंज दूर नहीं, देखें आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हजरतगंज से ताजगंज दूर नहीं, देखें आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे की खूबियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 Nov 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस वे
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के 10 जिलों से गुजरने वाला एक्सप्रेस-वे 302 किमी लंबा है। इसका निर्माण महज 23 माह में पूरा कराया गया है। एक्सप्रेस-वे आगरा से फीरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, कानपुर नगर और उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचा है।
एक्सप्रेस वे
- फोटो : amar ujala
इस रास्ते लखनऊ से आगरा की दूरी साढ़े तीन घंटे में और दिल्ली तक का सफर 5-6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। एक्सप्रेस-वे के लिए 232 गांवों के 30 हजार से ज्यादा किसानों से लगभग 3,500 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे
- फोटो : amar ujala
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की आपात लैडिंग के लिए एक्सप्रेस-वे पर देश के पहले एयर स्ट्रिप का भी निर्माण किया गया है। सोमवार को वायुसेना के लड़ाकू विमान इलाहाबाद से उड़ान भरकर एक्सप्रेस-वे पर बनी एयर स्ट्रिप पर लैंड करेंगे। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित करने के तीन लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे
- फोटो : amar ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियां को मंडलायुक्त भुवनेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव जी पार्थसारथी, डीएम उन्नाव सुरेंद्र सिंह और डीएम गोंडा आशुतोष निरंजन ने रविवार को अंतिम रूप दिया।