फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special trains to run today and tomorrow for TET

Lucknow News: टीईटी के लिए आज व कल चलेंगी विशेष ट्रेनें

Thu, 02 Jul 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Special trains to run today and tomorrow for TET
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। यूपी टीईटी के परीक्षार्थियों के लिए लखनऊ मंडल से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आठ परीक्षा स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गाड़ी संख्या 04201 लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल शाम 5:45 बजे लखनऊ से चलकर बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जाएगी। 04202 लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल शाम 6:10 बजे रवाना होगी जो बछरावां, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, फाफामऊ होते हुए प्रयागराज संगम पहुंचेगी।

वाराणसी से 04205 दोपहर 1:30 बजे और 04221 शाम 6:45 बजे जौनपुर के लिए चलेगी। दोनों ट्रेनें बाबतपुर, जलालगंज, जफराबाद रुकेंगी। वाराणसी से गया के लिए 04208 स्पेशल शाम 6:30 बजे चलेगी जो पीडीडीयू, सासाराम, डेहरी ऑन सोन होते हुए गया जाएगी। जौनपुर से 04218 ट्रेन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह पांच बजे वाराणसी के लिए चलेगी। 04220 शाम 6:15 बजे वाराणसी और 04207 शाम 6 बजे प्रयागराज संगम के लिए रवाना होगी। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि सभी ट्रेनें अनारक्षित हैं। यात्री सफर से पहले रेलवे ऐप, हेल्पलाइन 139 या स्टेशन से ट्रेन का समय जरूर कन्फर्म कर लें।
विज्ञापन



दूसरी ओर पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 05031 परीक्षा स्पेशल गोरखपुर से शाम 6:30 बजे चलेगी जो खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी होते हुए बादशाह नगर रात 12:04 बजे और लखनऊ जंक्शन रात 12:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05032 लखनऊ जंक्शन से रात 1:30 बजे रवाना होकर बादशाहनगर 2:02 बजे होते हुए उपरोक्त स्टेशनों होते हुए सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नं. कहां से कहां तक दिनांक समय
04201 लखनऊ-नई दिल्ली 02 जुलाई 17:45
04202 लखनऊ-प्रयागराज संगम 02 जुलाई 18:10
04205 वाराणसी-जौनपुर 02 जुलाई 13:30
04208 वाराणसी-गया 02 जुलाई 18:30
04221 वाराणसी-जौनपुर 02 जुलाई 18:45
04218 जौनपुर-वाराणसी 02-03 जुलाई 05:00
04207 जौनपुर-प्रयागराज संगम 02 जुलाई 18:00

04220 जौनपुर-वाराणसी 02 जुलाई 18:15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed