{"_id":"6afcbba3a95c972cbd0d0e70","slug":"special-trains-starting-today-will-provide-relief-to-passengers-struggling-to-secure-seats-lucknow-news-c-13-lko1070-2012995-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीट के लिए परेशान यात्रियों को स्पेशल ट्रेनें आज से देंगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीट के लिए परेशान यात्रियों को स्पेशल ट्रेनें आज से देंगी राहत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दिवाली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने आठ विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें से दो के फेरे बढ़ाए गए हैं जबकि छह नई विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। 18 से 22 नवंबर तक विभिन्न मार्गों पर इनका संचालन होगा।
ट्रेन संख्या 01041/01042 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और 01457/01458 हडपसर-गोरखपुर-हडपसर स्पेशल का संचालन एक-एक और फेरे के लिए किया गया है। इसके अतिरिक्त छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल के लिए नई विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं। गोरखपुर से दिल्ली, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और उधना के लिए भी नई विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। मऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए भी आरक्षित स्पेशल की व्यवस्था की गई है।
ट्रेन संख्या 01041 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 19 नवंबर को एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी। वापसी में ट्रेन 01042 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 21 नवंबर को चलेगी। इसी प्रकार 01457 हडपसर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर को चलाई जाएगी। 01458 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल 22 नवंबर को एक अतिरिक्त फेरे के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
ये नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी
छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (05055/05056) आरक्षित विशेष ट्रेन 18 और 20 नवंबर को चलेगी। छपरा-दिल्ली (05053) और मऊ-बांद्रा टर्मिनस (05075) आरक्षित स्पेशल 18 नवंबर को एकतरफ की यात्रा के लिए उपलब्ध होंगी। गोरखपुर-उधना (05017) आरक्षित स्पेशल भी 18 नवंबर को एकतरफ ही चलेगी। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (05041) आरक्षित विशेष 19 नवंबर को एकतरफ की यात्रा करेगी। छपरा-आनंद विहार टर्मिनल (05057/05058) और गोरखपुर-दिल्ली (05051/05052) अनारक्षित विशेष गाड़ियां 19 और 20 नवंबर को चलाई जाएंगी।