फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special trains for railway exams from today

Lucknow News: रेलवे की परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें आज से

Sun, 02 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Special trains for railway exams from today
लखनऊ। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित लेवल-1 (ग्रुप-डी) की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मऊ से बरेली वाया लखनऊ दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें रविवार से पटरी पर उतरेंगी और 25 अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन 05185 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दो से 24 अगस्त तक मऊ से सुबह 11:45 बजे चलेगी। यह आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट होते हुए बादशाहनगर से रात 8:30 बजे, डालीगंज से 9:25 बजे गुजरते हुए सीतापुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर के रास्ते अगली सुबह 6:10 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। वापसी में 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल तीन से 25 अगस्त तक बरेली से दोपहर 3:25 बजे चलेगी। ट्रेन उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए डालीगंज रात 12:05 बजे, बादशाहनगर रात 12:45 बजे तथा मऊ अगली सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल व स्लीपर के 14 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed