फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special train run

Lucknow News: मुंबई की ट्रेनों के वेटिंग यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से मिली राहत

Mon, 07 Sep 2026 07:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
special train run

विज्ञापन

लखनऊ। पुष्पक एक्सप्रेस सहित मुंबई जाने वाली ट्रेनों के वेटिंग के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से राहत मिली। सोमवार को लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए एक फेरे में स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिसका लाभ यात्रियों ने उठाया।
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए सिंगल टि्रप में स्पेशल ट्रेन चलाई गई। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 02533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन सात सितंबर को लखनऊ जंक्शन से शाम 5:10 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ललितपुर, भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन, दादर से होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के चार, थर्ड एसी इकॅानमी के पांच, थर्ड एसी के तीन, सेकेंड एसी के दो, फर्स्ट एसी का एक कोच लगाया जाएगा। इस ट्रेन के संचालन से मुंबई जाने वाली गाड़ियों में वेटिंग से परेशान मुसाफिरों को राहत मिली।
विज्ञापन


दीपावली के लिए चलेंगी दर्जनभर स्पेशल
दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दर्जनभर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। इससे अनुमान के अनुसार पंद्रह से बीस हजार मुसाफिरों की आवाजाही आसान हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के रास्ते वाराणसी, चंडीगढ़, जम्मू, मुंबई, अंबाला, दिल्ली, हावड़ा आदि रूटों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed