फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special train from lucknow to mumbai

लखनऊ और मुंबई के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 से

Wed, 14 Oct 2020 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
special train from lucknow to mumbai
मुंबई के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 से
विज्ञापन

मुंबई के यात्रियों के लिए रेलवे एक और ट्रेन की सुविधा देने जा रहा है। लखनऊ से बांद्रा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 को बांद्रा और 18 को लखनऊ से चलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार बांद्रा-लखनऊ स्पेशल ट्रेन (19021) का संचालन 17 अक्तूबर से होगा। बांद्रा टर्मिनल से ट्रेन दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी।

यह बोरीवली, बोईसर, वापी सूरत, भारूच, बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर होते हुए अगले दिन शाम 07:15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ- बांद्रा स्पेशल ट्रेन (19022) रात 23:35 बजे चलकर दूसरे दिन रात 8:00 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनल से हर शनिवार तो लखनऊ से हर रविवार को अगले आदेश तक चलाई जाएगी। ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल के आरक्षित कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed