{"_id":"5ead51188ebc3e905f481a73","slug":"special-train-for-migrant-workers-operated-on-may-2nd-from-nashik-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से 847 प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, कल पहुंचेंगे लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र से 847 प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, कल पहुंचेंगे लखनऊ
Sat, 02 May 2020 04:23 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 02 May 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन (विशेष ट्रेन)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में फंसे हुए उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के लिए शनिवार सुबह नासिक से लखनऊ के लिए एक विषेश ट्रेन का संचालन किया गया। केंद्रीय रेलवे (सीआर) ने बताया कि 847 मजदूरों को लेकर ट्रेन आज सुबह 10:20 बजे नासिक से रवाना हुई।
विज्ञापन
केंद्रीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराते हुए ट्रेन से रवाना किया गया। इनमें पांच वर्ष से कम उम्र के आठ बच्चे भी शामिल थे। मजदूरों को लेकर रवाना हुई ट्रेन में 17 कोच हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नासिक से भोपाल के लिए दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलनी थीं, लेकिन केंद्रीय रेलवे ने केवल एक का ही संचालन किया। कल रात 300 प्रवासियों को लेकर निकली ट्रेन आज सुबह भोपाल पहुंची।
विज्ञापन
लखनऊ के लिए निर्धारित ट्रेन को भी शुक्रवार रात ही निकलना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसके संचालन में देरी हो गई और ट्रेन आज सुबह रवाना हुई। यह ट्रेन कल यानी रविवार को लखनऊ पहुंचेगी।
चारबाग रेलवे स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग
इन मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन रविवार सुबह आठ बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। प्रशासन ने रेलवे व स्वास्थ्य विभाग की मदद से स्टेशन पर सभी की स्क्रीनिंग जांच के इंतजाम कराए हैं।
एडीएम ईस्ट केपी सिंह ने बताया कि सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज की विशेष बसों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उन्हें उनके मूल जिले भेजा जाएगा। आने वाले मजदूरों में सबसे ज्यादा 100 सिद्धार्थनगर जिले के हैं।
उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेन से राजधानी से जुड़े सिर्फ पांच लोगों के ही आने की जानकारी है। इनकी स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन केंद्र पर रखा जाएगा। साथ ही बसों के जरिए भी नोएडा से कुछ मजदूरों के रविवार देर शाम तक आने की संभावना है।