फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special train between chapra delhi in festive season

छपरा-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन

Wed, 25 Sep 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
special train between chapra delhi in festive season
छपरा-दिल्ली के बीच चलेेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड दीपावली पर्व से लेकर छठ पूजा तक 12 फेरे के लिए छपरा एवं दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक ट्रेन नंबर 05101 छपरा-दिल्ली जंक्शन अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 6 अक्टूबर से 10 नवंबर तक छपरा से प्रत्येक रविवार को सांय 4.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.40 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05102 दिल्ली जंक्शन-छपरा अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 7 अक्टूबर से 11 नवंबर तक दिल्ली जंक्शन से प्रत्येक सोमवार को अपराह्न 3.05 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 10.55 बजे छपरा पहुंचेगी यह ट्रेनें एक तरफ से छह-छह फेरे लगाएंगी। ट्रेन में 17 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे जिसका बलिया, मऊ, मोहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरसनरोड, शाहगंज, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed