{"_id":"6426f79c9500b52d3406d3a8","slug":"special-traffic-plan-for-ipl-match-lucknow-news-c-13-lko1018-159173-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 16 पार्किंग में खड़े होंगे वाहन, पास देख पुलिस बताएगी रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 16 पार्किंग में खड़े होंगे वाहन, पास देख पुलिस बताएगी रास्ता
विज्ञापन
आईपीएल मैच:
- सुरक्षा और यातायात संभालने में मुस्तैद होंगे 4400 जवान, संयुक्त पुलिस आयुक्त करेंगे मानिटरिंग
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच शनिवार को होना है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दर्शकों के वाहनों के लिए 16 पार्किंग के इंतजाम हैं। इसमें से 11 पार्किंग स्टेडियम के बाहर व 5 पार्किंग स्टेडियम परिसर के भीतर होंगी। पास व टिकट के आधार पर सुरक्षाकर्मी उचित पार्किंग के लिए दर्शकों को रास्ता बताएंगे।
चप्पे-चप्पे पर निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। 3200 पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए हैं। उधर, स्टेडियम के रास्ते में जाम न लगे इसके लिए यातायात के 1200 जवानों को तैनात किया गया है जो हर चौराहे, कट व मोड़ पर मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा व यातायात की मानिटरिंग लगातार संयुक्त पुलिस आयुक्त उपेंद्र कुमार अग्रवाल करेंगे। इस दौरान यातायात डीसीपी रईस अख्तर और डीसीपी दक्षिणी विनीत जायसवाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। मैच देखने जो भी वीवीआईपी व वीआईपी आएंगे, जिनके साथ सुरक्षाकर्मी होंगे, उन सुरक्षाकर्मियों को पार्किंग में रोका जायेगा।
पार्किंग व्यवस्था नाॅर्थ/साउथ स्टैंड के दर्शकों के वाहन पार्किंग पी-5, 6, 9 में खड़े होंगे ईस्ट/वेस्ट स्टैंड
दर्शकों के वाहन पार्किंग पी- 7, 8, 10, 11 में खड़े होंगे।
वाहन पास होने पर पी 0, पी1, पी2, पी4 पर पार्किंग सीमित संख्या में अनुमन्य होगी।
दो पहिया वाहनों की पार्किंग पी 4 में होगी।
ईस्ट स्टैंड के दर्शक स्टेडियम के गेट नंबर-5 से प्रवेश करेंगे।
वेस्ट स्टैंड के दर्शक स्टेडियम के गेट नंबर-2 से प्रवेश करेंगे।
नाॅर्थ स्टैंड के दर्शक स्टेडियम के गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे।
साउथ स्टैंड के दर्शक स्टेडियम के गेट नंबर-4 से प्रवेश करेंगे।
इसका रखना होगा विशेष ध्यान
- निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद पैदल पथ का प्रयोग कर गेट से प्रवेश करना होगा।
- स्टेडियम के अंदर निर्धारित कार पास धारक वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
- बोतल, लाइटर, केन, ज्वलनशील पदार्थ, आतिशबाजी, हथियार, लोहे की वस्तु व अन्य आपत्तिजनक वस्तु ले जाना प्रतिबंधित है।
- दर्शकों का स्टेडियम में प्रवेश शाम चार बजे से शुरू होगा।
- मोटर वाहन का पास अलग-अलग रंगों में तैयार कर निर्गत किया गया है। रंग के हिसाब से पार्किंग स्थल एवं गेट निर्धारित हैं।
वाहनों के लिए इंतजाम
- कमता की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ शहीद पथ रैंप से नीचे उतरकर बाएं मुड़कर सुल्तानपुर रोड पर लगभग 1.5 किमी आगे चलकर एचसीएल तिराहे से बाएं मुड़कर निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।
विज्ञापन
- शहीद पथ मोड़ की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ अंडरपास चौराहे से दाहिने मुड़कर सुल्तानपुर रोड पर लगभग 1.5 किमी आगे चलकर एचसीएल तिराहे से बाएं निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।
- कैंट के अर्जुनगंज बाजार की तरफ स आने वाले वाहन अहिमामऊ अंडरपास से सीधे सुल्तानपुर रोड पर लगभग 1.5 किमी आगे चलकर एचसीएल तिराहे से बाएं मुड़कर निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।
- सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से दाहिने मुड़कर निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।
शहीद पथ को लेकर है ये प्लान
फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि आम लोगों के लिए शहीद पथ रोजाना की तरह खुला रहेगा। अपील की है कि शहीद पथ पर कोई वाहन रोककर सवारी न भरे। जेसीपी ने बताया कि एक प्लान ये भी है कि अगर शहीद पथ पर लोड बढ़ा और जाम जैसे हालात बने तो उसका ट्रैफिक रोका जाएगा, अन्यथा नहीं।