फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special session of Uttar Pradesh Legislature on 18

आजादी का अमृत महोत्सव : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र 18 को

Mon, 11 Oct 2021 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Oct 2021 05:27 AM IST
सार

सदन की चर्चा दूरदर्शन पर लाइव प्रसारित कराने की योजना है। 

विज्ञापन
Special session of Uttar Pradesh Legislature on 18
यूपी विधानमंडल (file pic) - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश की योगी सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधानमंडल का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। 18 अक्तूबर को सत्र आहूत करने की योजना है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सरकार ने स्वतंत्रता के 75 वें साल में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी से जुड़े विषयों पर पूरे दिन चर्चा की योजना बनाई है। इसके लिए विधानमंडल का विशेष सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को रविवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई। इस खास मौके पर सरकार कुछ विशिष्ट राजनीतिज्ञों को भी आमंत्रित कर सकती है। इस विशेष सत्र में विधानसभा व विधान परिषद के सदस्य शामिल होंगे। विशेष सत्र का दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण कराने की योजना है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार इसके पहले वर्ष 2019 में विधानमंडल के दो विशेष सत्रों का आयोजन कर चुकी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर विशेष सत्र का आयोजन कर सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा की गई थी। उसी वर्ष नवंबर में संविधान दिवस पर भी एक दिन के विशेष सत्र का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed