फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special session of Municipal Corporation today, possibility of uproar

Lucknow News: नगर निगम का विशेष सदन आज, हंगामे के आसार

Thu, 23 Apr 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Special session of Municipal Corporation today, possibility of uproar
नगर निगम।
लखनऊ। सपा और कांग्रेस के विरोध के बीच नारी वंदन बिल पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को बुलाए गए नगर निगम सदन में भारी हंगामा होने के आसार हैं। दोनों विपक्षी दल इस मुद्दे पर विशेष सदन बुलाए जाने के विरोध में हैं। बुधवार को इस मसले पर जहां कांग्रेस ने महापौर को ज्ञापन दिया, वहीं सपा पार्षदों ने बैठक कर सदन के अंदर और बाहर विरोध की रणनीति तय की।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी ने कहा कि जो मामला लोकसभा का है, उसका नगर निगम से क्या मतलब। नगर निगम में तो पहले से ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू है। रही बात लोकसभा में बिल पास न होने के आरोप की तो वह तो साल 2023 में ही पास हो चुका है। सरकार को तो उसे ही पूरी तरह से लागू करना है। वहीं, सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग ने कहा कि भाजपा पहले अपने दल में महिलाओं का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ाए। ऐसा लग रहा है कि यह विशेष सदन हंगामा बवाल के लिए बुलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने महापौर को ज्ञापन दिया है, जिसमें पहले पास हो चुके महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed