फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special round of SEE

एसईई: स्पेशल राउंड में ईडब्ल्यूएस के लिए अच्छा मौका

Sun, 29 Nov 2020 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
special round of SEE
प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित स्पेशल राउंड में ईडब्ल्यूएस कोटे के अभ्यर्थियों के लिए काफी अच्छा मौका है। स्पेशल राउंड में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से जुड़े सरकारी संस्थानों की 887 सीटों के लिए काउंसिलिंग चल रही है। इन 887 में लगभग 150 सीटे ईडब्ल्यूएस की होंगी। पूर्व में ईडब्ल्यूएस के आवेदकों को इंटरनल स्लाइडिंग के बाद काफी सीट अपग्रेड हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अब नए स्टूडेंट्स के लिए इस कोटे में प्रवेश पाने का अच्छा मौका है। काउंसिलिंग में प्रदेश के एक दर्जन विश्वविद्यालय भी शामिल हैं, जिनकी लगभग 3100 सीटों पर प्रवेश होना है। इस राउंड में यू तो सीएस ब्रांच में कम सीटें हैं, लेकिन अन्य ब्रांच में आईईटी लखनऊ, बीआईईटी झांसी, केएनआईटी सुल्तानपुर जैसे कॉलेजों में भी एडमिशन का मौका मिल सकता है। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय, गोरखपुर, मेरठ आदि विश्विद्यालयों में भी प्रवेश का अच्छा मौका है। इस स्पेशल राउंड में अब तक लगभग 200 नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जो अपेक्षाकृत कम है। जबकि 300 स्टूडेंट्स ने चॉइस भरी है। इस राउंड के लिए नए रजिस्ट्रेशन रविवार सुबह 10 बजे तक होने हैं। स्टूडेंट्स अपनी चॉइस सोमवार सुबह 10 बजे तक भरकर, फीस जमाकर सीट लॉक कर सकेंगे। 30 को ही इस राउंड का सीट एलॉटमेंट जारी होगा। इसके बाद भी सरकारी कॉलेजों में सीट खाली रहती है तो एक राउंड की काउंसिलिंग और होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed