फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special passport appointment

यहां से भी बनवा सकते हैं अपना पासपोर्ट

Fri, 06 Jun 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jun 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
special passport appointment

पासपोर्ट विभाग ने समर स्पेशल पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट देने का

विज्ञापन
फैसला किया है। आवेदकों को यह सुविधा शुक्रवार से मिलेगी।

इस स्कीम के तहत लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र सहित तीन पासपोर्ट सेवा केंद्रों को अतिरिक्त रूप से पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट मुहैया कराने की सुविधा दी गई है। यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आरएन राय ने दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार से लखनऊ और गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र से 100-100 एवं वाराणसी केंद्र से 200 स्पेशल अप्वॉइंटमेंट 30 जून तक रोजाना दिए जाएंगे।

अब आवेदकों को लखनऊ, गोरखपुर व वाराणसी सेवा केंद्र से रोजाना 750-750 अप्वॉइंटमेंट मिलेंगे।

पहले लखनऊ और गोरखपुर को 650-650 और वाराणसी को 550 पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट देने की क्षमता थी।

उन्होंने बताया कि जो आवेदक 6 जून को स्पेशल अप्वॉइंटमेंट हासिल करेंगे, वे 9 जून को पासपोर्ट बनाने संबंधी दस्तावेज दाखिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed