{"_id":"642596552a0a668ef405b286","slug":"special-metro-train-for-ipl-lucknow-news-c-13-lko1018-157562-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईपीएल के रंग में रंगी लखनऊ मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईपीएल के रंग में रंगी लखनऊ मेट्रो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एयरपोर्ट से रवाना हुई लखनऊ सुपरजायंट्स के समर्थन में विशेष ट्रेन
- टीम के खिलाड़ी करन शर्मा, मोहसिन खान एवं युधवीर सिंह भी रहे मौजूद
फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आईपीएल मैचों के रोमांच में लखनऊ मेट्रो भी सहभागी है। आईपीएल के रंग में रंगी मेट्रो ट्रेन को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाने के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के खिलाड़ी करन शर्मा, मोहसिन खान एवं युधवीर सिंह भी मेट्रो के एमडी सुशील कुमार के साथ मौजूद रहे।
लखनऊ में एक अप्रैल से आईपीएल मैच शुरू होने हैं। अप्रैल और मई में कुल पांच मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे। लखनऊ मेट्रो की तीन ट्रेनों को भी विशेष रूप से लखनऊ की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स को समर्थन देने के लिए सजाया गया है। इनमें से पहली ट्रेन को बृहस्पतिवार को मेट्रो लाइन पर चलने के लिए रवाना किया गया। एमडी सुशील कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है। मैच वाले दिनों में लखनऊ मेट्रो देर रात तक संचालित होगी। लखनऊ सुपरजायंट्स के सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट ने कहा कि लखनऊ की दोनों शान का आज समन्वय हुआ है। लखनऊ मेट्रो ने क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए मेट्रो का समय बढ़ाने और फीडर बस के इंतजाम किए हैं।
इंदिरानगर, ट्रांसपोर्टनगर से फीडर सेवा
एमडी सुशील कुमार ने बताया कि पांच मैचों के दौरान मेट्रो पकड़ने के लिए फीडर सेवा दो स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी। सचिवालय, हजरतगंज, विश्वविद्यालय, आईटी काॅलेज, मुंशीपुलिया की तरफ से आने-जाने वाले इंदिरानगर स्टेशन से बस लेकर इकाना स्टेडियम आ-जा सकेंगे। इसी तरह कृष्णानगर, एयरपोर्ट, अमौसी, चारबाग, आलमबाग, सिंगारनगर से आने वाले यात्रियों को ट्रांसपोर्टनगर से सीधे इकाना स्टेडियम जाने के लिए बस मिल जाएगी।